Hindi News Portal
भोपाल

सांवेर में गौशाला के लिए भूमि आवंटित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल : 14 फरवरी ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम विधानसभा स्थित उनके कक्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडलों, विधायकों और मंत्रीगण के साथ जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विकास से जुड़े सुझाव पत्र दिए गए, जिन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने गौशाला प्रारंभ करने के संबंध में आग्रह किया और आवश्यक भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांवेर में गौशाला प्रारंभ करने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ही जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट के नेतृत्व में विधान सभा स्थित कक्ष में एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांवेर विधान सभा के 39 गांव के किसानों ने पश्चिमी रिंग रोड के संबंध में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की इस समस्या पर विचारोपरांत शीघ्र ही उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर स्थित मध्यप्रदेश नेहरू केंद्र लालबाग परिसर स्थित उद्यान के उन्नयन एवं पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव पत्र दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक प्रदीप लारिया ने भेंट की और विकास से संबंधित सुझावों से अवगत करवाया।
मध्यप्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारी भी मिले
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आज विधान सभा स्थित कक्ष में मध्यप्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर डिंडोरी जिले में कोल जनजातीय समाज के श्रद्धा स्थल बड़ी माता महामाई मढ़िया की भूमि के आवंटन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राप्त सुझावों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

14 February, 2024

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे