Hindi News Portal
देश

संयुक्त किसान मोर्चा कल देशभर में ब्लैक डे मनाएगा, मारे गए किसान के लिए 1 करोड़ का मुआवजे की मांगा

अंबाला 22 फरवरी – किसान आंदोलन को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बड़ा ऐलान किया है। मोर्चा ने ऐलान किया है कि दिल्ली कूच को फिलहाल टाल दिया गया है। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि इस बारे में 23 फरवरी को फैसला लिया जाएगा। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने आज बड़ा ऐलान किया है। SKM ने कहा कि वह कल देशभर में ‘ब्लैक डे’ मनाएंगे। इसके साथ ही 14 मार्च को रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। एसकेएम ने मांग की कि प्रदर्शन के दौरान युवक की मौत पर 1 करोड़ का मुआवजा दिया जाए। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि एसकेएम 26 फरवरी को देशों के हाइवे पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा।
सरवण पंधेर ने आज एक तस्वीर जारी की, जिसमें पुलिस फायरिंग करती नजर आ रही है। पंधेर ने कहा कि ये तस्वीर दिखाती है कि सीधी फायरिंग की गई है। पंजाब सरकार को हमला करने वालों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करना चाहिए। किसान नेता बलदेव सिंह ने कहा- पुलिस ने हमारे कैंपों और ट्रैक्टरों पर हमला किया। 167 किसान घायल हैं। 6 लापता हैं। संयुक्त किसान मोर्चा की चंडीगढ़ में हुई मीटिंग के बाद ऐलान किया गया कि कल देश भर में ब्लैक डे मनाएंगे। 26 फरवरी को ट्रैक्टर मार्च और 14 मार्च को दिल्ली रामलीला मैदान में महापंचायत होगी।

22 February, 2024

झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई
देश को लिखित में गारंटी दें कि… PM मोदी ने कांग्रेस को दे 3 चुनौतियां डाली ये
कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं।