Hindi News Portal
देश

मोदी सरकार ने जमात-ए-इस्लामी पर लगा बैन 5 साल के लिए बढ़ाया

नई दिल्ली ,27 फरवरी ; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के संगठन जमात-ए-इस्लामी पर अगले पांच वर्षों के लिए प्रतिबंध बढ़ा दिया है। उक्त जानकारी खुद गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स अकाउंट पर दी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा 'आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सरकार ने जमात-ए-इस्लाम पर प्रतिबंध पांच साल के लिए बढ़ा दिया है।
केंद्र की तरफ से जमात-ए-इस्लामी पर प्रतिबंध लगाने की वजह यह थी कि साल 2019 में प्रतिबंधित होने के बावजूद संगठन ने चोरी-छुपे अपनी गतिविधियां जारी रखीं और कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी संगठनों की मदद की। इसके अलावा, पिछले 5 सालों में जमात-ए-इस्लामी ने 'अल हुदा नाम के ट्रस्ट बनाकर आतंकियों की फंडिंग में बहुत बड़ी भूमिका निभाई. कश्मीर के साथ-साथ जम्मू में भी संगठन ने अपनी फंडिंग की गतिविधियां बढ़ाई और राजौरी को इसने अपना मुख्य केंद्र बना लिया।

27 February, 2024

झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई
देश को लिखित में गारंटी दें कि… PM मोदी ने कांग्रेस को दे 3 चुनौतियां डाली ये
कांग्रेस के शहजादे आजकल माथे पर संविधान रखकर नाच रहे हैं।