Hindi News Portal
भोपाल

विकसित भारत मोदी जी की गारंटी’’ अभियान के तहत सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर को प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन महामंत्री ने लॉन्च किया |

भोपाल 01भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में ‘‘विकसित भारत मोदी जी की गारंटी’’ अभियान के तहत संकल्प पत्र के लिए सुझाव पेटी और मिस्ड कॉल नंबर 9090902024 को लॉन्च किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने उसके पहले ‘‘विकसित भारत मोदी की गारंटी’’ अभियान को लेकर आयोजित लोकसभा प्रभारी और प्रकोष्ठों के प्रभारियों की कार्यशाला को भी संबोधित किया। इस अवसर पर अभियान के संयोजक व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के सह संयोजक जीतू जिराती, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, अभियान के सह संयोजक व इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं कवीन्द्र कियावत मंच पर उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमृतकाल में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकसित भारत कैसा हो, इसके लिए देश और प्रदेश की जनता की राय जानने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ’विकसित भारत मोदी की गारंटी’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के दौरान जनता से प्राप्त सुझावों को इसी साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा। शर्मा ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जनता को मोदी सरकार की बीते 10 वर्षों की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ’विकसित भारत मोदी की गारंटी’ अभियान को जम्मू-कश्मीर से लांच कर चुके हैं। मध्यप्रदेश में भी यह अभियान लांच हो चुका है और अब इसे जिला, लोकसभा और विधानसभा स्तर पर लांच किया जाएगा। सबसे पहले इस अभियान के संबंध में प्रत्येक विधानसभा, जिला एवं लोकसभा में पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया जाएगा। लोगों से सुझाव लेने के लिए विभिन्न स्थानों, पार्टी की बैठकों, कार्यक्रमों में सुझाव पेटियां लगाई जाएंगी। इसके अलावा 9090902024 पर मिस्ड कॉल करके अथवा नमो एप डाउनलोड करके भी लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान प्रदेश की सभी 29 लोकसभाओं में एलईडी प्रचार रथ घूमेंगे। छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर लोगों से उनके सुझाव लिए जाएंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर पर प्रत्यक्ष जनसंपर्क के माध्यम से भी लोगों से सुझाव लिये जाएंगे।
शर्मा ने बताया कि इस अभियान में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सभी प्रकोष्ठ प्रदेश, जिला, विधानसभा स्तर पर संबंधित व्यवसायिक समूहों के साथ समाज के विभिन्न वर्गो से परिचर्चा एवं संवाद के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनके माध्यम से संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्र किए जाएंगे। अभियान के दौरान विभिन्न व्यवसायिक समूहों जैसे-बुद्धिजीवी, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, अधिवक्ता, शिक्षक, डॉक्टर, आईटी प्रोफेशनल्स, उद्योगपति एवं व्यापारी, कलाकार, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों आदि की अलग-अलग बैठकें आयोजित की जाएंगी और उनसे सुझाव लिए जाएंगे। युवा, महिला, किसान और गरीबों तक पहुंचना आवश्यक
कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कार्यशाला को संबोधित कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने हमारी जो चार जातियों युवा, महिला, किसान और गरीब का जिक्र किया है, इस अभियान में उन तक पहुंचकर सुझाव लेना आवश्यक होगा।
अभियान के संयोजक व विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि 15 मार्च तक अभियान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, उसके बाद सुझाव पत्रों को संकल्प पत्र के लिए भेजा जाएगा। अभियान के सह संयोजक व इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कार्यशाला में प्रेजेंटेशन देते हुए कहा कि 2 और 3 मार्च को जिला केंद्रों पर मीडिया को अभियान की जानकारी दी जायेगी। 8 से 10 मार्च तक देश भर में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। संकल्प पत्र में सुझावों के लिए आमजन से लेकर खिलाड़ियों, वकीलों या अन्य समाज की प्रतिष्ठित संस्थाओं, व्यक्तियों के साथ गोष्ठी और संवाद किया जायेगा। नमो एप के माध्यम से 10 करोड़ ब्रांड एंबेसडर बनाए जाएंगे और देशभर से संकल्प पत्र के लिए एक करोड़ सुझाव लिए जाएंगे।

 

01 March, 2024

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे