Hindi News Portal
राजनीति

खजुराहो लोकसभा सीट से देश में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे मोदी जी के नेतृत्व में 2047 में भारत विश्व गुरू बनेगा; विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 08 मार्च : भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी बनकर विराट विजय हासिल करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुसार प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के कार्य को कार्यकर्ताओं के उत्साह से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के लवकुश वाटिका में पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि देश में प्रदेश संगठन को सबसे अच्छा संगठन माना जाता है। खजुराहो लोकसभा का हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हमें जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ’मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान मोदी जी ने प्रारंभ किया था। इस अभियान के कारण मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। अब हमें 10 प्रतिशत और वोट बढ़ाना है। पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर इतिहास बनाया है। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का इतिहास कायम करना है।
पार्टी अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आज देश में विश्वास जागृत हुआ है और भारत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हुए है। मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व गुरू बनेगा। वर्तमान में देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हारे हुए बूथों पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री जी कहते हैं संगठन की ताकत व विचार के आधार पर ही हम जीत पाए हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में जुटेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुन्नौर से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत सिंह बुन्देला, पन्ना के जिला महामंत्री रोहाणी प्रसाद उपाध्याय, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष शनि राजा पवई खम्हरिया सहित करणी सेना के पदाधिकारी, कई जनपद सदस्य, सरपंचों और अल्पसंख्यक भाईयों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

09 March, 2024

जदयू प्रवक्ता ने तेजस्वी ‘ट्विटर बबुआ’ को बताया, उन्होंने कहा- उनसे केवल नकारात्मक सोच की अपेक्षा
प्रदेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कोई जानकारी ही नहीं है।
झूठ की दुकान है कांग्रेस और उनके नेता राहुल गांधी 70 सालों तक अड़ंगे लगाए, गरीबी दूर नहीं कर पाए, अब जनता से झूठ बोल रहे हैं; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया
शिवराज सिंह चौहान ने आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ से पहले चिंतामन गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर खुशहाली की कामना की।
मैं सौभाग्यशाली भाई हूं बहनें पसीने की कमाई मुझे चुनाव लड़ने दे रही हैं अंतिम सांस तक जनता की सेवा करूंगा ; शिवराज
भोपाल में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ अमानवीय कृत्य मप्र को शर्मसार करने वाली घटना-मुकेश नायक
दोषी को कठोर दंड दिया जाए, और किसी निर्दोष व्यक्ति को परेशान ना किया जाए।
टीवी सीरियल अनुपमा’ की मशूहर अभिनेत्री रुपाली गांगुली BJP में शामिल ।
PM मोदी के बताए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करूंगी