Hindi News Portal
राजनीति

प्रदेश कार्यालय मै होली मिलन समारोह प्रदेश अध्यक्ष ओर संगठन ने कर्मचारीयो को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

भोपाल, 26 मार्च : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और आजादी के 100 वर्ष पूरे होने तक भारत दुनिया में एक महाशक्ति के रूप में स्थापित हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के इस प्रयास में भारतीय जनता पार्टी परिवार के सदस्य के तौर पर कार्यालय के कर्मचारी भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के स्वच्छता कर्मी, किचन स्टाफ, वाहन चालक एवं अन्य समस्त सदस्यों के साथ होली मिलन में शामिल होकर गुलाल लगाते हुए कही। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भी कार्यालय परिवार के सदस्यों को संबोधित किया।
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कर्मचारी चाहे स्वच्छता कर्मी हो या अन्य विभाग के कर्मचारी सभी पूरी निष्ठा के साथ काम करते हैं और काम करने में समय को नहीं देखते हैं। पार्टी के कर्मचारियों की यह सबसे बड़ी खासियत है कि वह कभी भी पार्टी के नाम का दुरुपयोग किसी काम के लिए नहीं करता।
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता मोदी जी का परिवार है। भारतीय जनता पार्टी परिवारभाव के साथ कार्य करती है। हमारे भाजपा परिवार में काम करने वाले कर्मचारियों को कर्मचारी नहीं परिवार के सदस्य मानते हैं। हम सभी परिवार के सदस्यों के साथ सुख दुख में साथ खड़े रहते है। आप लोग भाजपा के स्टाफ न होकर असल में पार्टी के एंबेसडर है।
प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद जी ने कार्यालय परिवार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। अभी भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। नरेन्द्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत की अर्थव्यवस्था विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। हम सब भाजपा परिवार के सदस्य हैं । भाजपा परिवार के आप सभी सदस्य भी अपने-अपने मोबाइल में नमो एप डाउनलोड करें और विकसित भारत के ऐंबेसडर बनें।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने कार्यालय परिवार के सभी सदस्यों से परिचय प्राप्त किया एवं गुलाल लगाकर उन्हें होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेंन्द्र शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल उपस्थित थे ।

 

26 March, 2024

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।