Hindi News Portal
राजनीति

राम व राष्ट्र विरोधियों से मुकाबला है ,जीत के अलावा कुछ नही सोचे :डॉ मिश्रा

भोपाल/शमशाबाद।सागर लोकसभा के अंतर्गत शमशाबाद में गुरूवार को लोकसभा सागर क्लस्टर प्रभारी व पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं कि चुनाव तैयारियों की समीक्षा की बैठक ली । डॉ मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिए।
डॉ मिश्रा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुकाबला भगवान राम व राष्ट्र विरोधियों से है।सामने वह लोग है जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाते रहे है। अदालत तक मे लिख कर दे दिया था कि राम सेतु था ही नही यह कल्पना भर है।यह वही लोग है जो राम मंदिर में भगवान राम लला कि प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा देते है। यह वह लोग है जिनको केवल सनातन धर्म मे ही सभी बुराइयां दिखती है।
आप सबको यह बाते जनता के बीच जाकर बतानी है। वैसे भी देश भर कि जनता ठान चुकी है कि
जाके प्रिय न राम वैदेही।
ताको वोट कदापि न देही।
जनता इनको वोट किसी कीमत पर नही देगी।
उन्होने ने आगे कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है राम के साथ ही राष्ट्र की भी नही है। इनके नेता विदेश में जाकर अपने ही देश को बदनाम करने का काम करते है। इनके नेता राहुल गांधी तो विदेश में जाकर पाकिस्तान,चीन की तारीफ करते है और देश के लोकतंत्र पर उंगली उठाते है। इनके एक नेता कमलनाथ महान भारत बदनाम भारत बताते है।
चचा दिग्विजय सिंह की तो बात ही अलग है। उनको तो पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे काजी साहब जिंदाबाद सुनाई देते है। उनको हिन्दू व हिंदुत्व अलग नज़र आता है । प्रदेश ,देश मे दंगे हो जाय इसलिए कहीऔर मस्जिद में लगे झंडे की तस्वीर वह खरगोन की बात देते है। यह इनकी ही नही पूरी कांग्रेस की सोच है। इसलिए आप लोग इस बार इतना परिश्रम करे कि कांग्रेस को कही से भी सफलता नही मिले। आपको हर बूथ पर कांग्रेस को हराना है।
डॉ मिश्रा ने कहा कि भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प अबकी बार 400 पार के नारे को सार्थक करने के लिए रात दिन एक कर दे। हमे प्रदेश की पूरी 29 सीटे जीत कर इतिहास बनाना है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सूर्य प्रकाश मीना, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र खरे, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी विधानसभा संयोजक मनोज साहू मंडल अध्यक्ष सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।

28 March, 2024

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।