Hindi News Portal
राजनीति

वह दिन दूर नहीं, जब भारत होगा दुनिया का सुपर पावर : राजनाथ सिंह

भोपाल 11 अप्रैल । देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि वह दिन दूर नहीं, जब भारत दुनिया का सुपर पावर होगा। गुरुवार को मध्यप्रदेश मेें एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने बुधवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था, "यदि आप भविष्य देखना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप भविष्य को महसूस करना चाहते हैं, तो भारत आएं। यदि आप भविष्य पर काम करना चाहते हैं, तो भारत आएं।"
रक्षामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर है। आगामी 20-25 वर्षों में भारत विश्व की महाशक्ति होगा। दुनिया हमारी ओर आशा पर निगाहों से देख रही है। इसे विश्व के बड़े देश भी स्वीकार कर रहे हैं।
भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने किसानों को हर साल किसान सम्मान निधि के रूप में प्रदान किए जा रहे छह हजार रुपयेे का जिक्र करते हुए कहा कि इससे किसानों को खाद, बीज आदि खरीदने में मदद मिलती है। लेकिन विपक्ष इसकी भी आलोचना करता है।
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बगैर किसी भेदभाव के लोगों के विकास के लिए काम किया है। धर्म, जाति, संप्रदाय को देखे बिना योजनाओं का लाभ आम जनता तक सीधे पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजागार प्रदान करने व महिलाओं को न्याय प्रदान करने के लिए कदम उठाया गया है।
रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने व उनके साथ होने वाले अन्याय को खत्म करने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में तीन तलाक जैसी कुप्रथा को खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई समेत सभी धर्मों व संप्रदायोंं की महिलाओं को सशक्त करने को प्रतिबद्ध है।

11 April, 2024

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।