Hindi News Portal
व्यापार

दुनिया के 86 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है मुकेश अंबानी की दौलत

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी सिर्फ भारत के सबसे अमीर व्यक्ति नहीं हैं बल्कि उनकी कुल सम्पत्ति दुनिया के 86 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। जानी-मानी पत्रिका फोर्ब्स ने एक रोचक तुलनात्मक अध्ययन किया है। उसके अनुसार मुकेश अंबानी 22.7 बिलियन डॉलर की सम्पत्ति के साथ लगातार 9वें साल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल सम्पत्ति दुनिया के 86 देशों की जीडीपी से भी ज्यादा है। एस्टोनिया देश की जीडीपी उनकी प्रापर्टी के बराबर है। जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद किसी देश की कुल सालाना उत्पादन कीमत होती है।
फोर्ब्स ने ये आँकड़े भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की सूची जारी करते हुए लिखी। भारत के पाँच सबसे अमीर लोगों में मुकेश अंबानी, दिलीप संघवी, हिंदुजा परिवार, अजीम प्रेमजी और पलोनजी मिस्त्री शामिल हैं। फोर्ब्स ने एक और बेहतरीन आँकड़ा दिया। भारत के शीर्ष पाँच अमीरों की सम्पत्ति से 1230 बार मंगल यान छोड़ा जा सकता है। लिस्ट में शामिल 100 अरबपतियों की कुल प्रॉपर्टी 25.52 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इसमें पिछले साल की तुलना में 10% इजाफा हुआ है।
आपको एक और चौंकाने वाली बात बताते हैं। स्वदेशी उत्पाद बनाने वाली पतंंजलि के सीईओ और बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्ण देश के अमीरों की लिस्ट में 48वें नंबर पर हैं। उनकी कुल सम्पत्ति की कीमत 16,750 करोड़ रुपए है। ग्रीनलैंड की जीडीपी के बराबर बालकृष्ण की कुल सम्पत्ति है। सूची में सन फार्मा के दिलीप सांघवी दूसरे स्थान पर हैं। उनकी दौलत 16.9 अरब डॉलर आंकी गई है। जबकि वार्षिक सूची में हिंदुजा परिवार 15.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे पायदान पर है। पालोनजी मिस्त्री पांचवें स्थान पर हैं, जिनके पास 13.90 अरब डॉलर की दौलत है।

http://www.india.com/

 

21 October, 2016

एचडीएफसी बैंक का शुद्ध मुनाफा 34% बढ़ा, ब्याज से होने वाली आमदनी में 24.5% का इजाफा
पहले वित्तीय वर्ष 2023 में 19 रुपए का लाभांश दिया था।
IBFAN की जांच से बड़ा खुलासा नेस्ले कम्पनी भारत में बेचे जाने वाले शिशु आहार में चीनी अधिक मिलाती है
यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी, स्विट्जरलैंड और अन्य देशों में ऐसे प्रोडक्ट चीनी-मुक्त हैं।
समोसे में कंडोम, पत्थर और तंबाकू निकले .. कर्मचारियों के उड़े होश;
वजह जानकर माथा पकड़ लेंगे आप
माफी मांगने पहुंचे बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, आपने हर सीमा लांघ दी
अदालत ने कहा कि एक हफ्ते में जवाब दाखिल कीजिए।
भारत की ऑटो इंडस्ट्री अगले 5 साल में दुनिया में नंबर 1 होगी: केंद्रीय मंत्री गडकरी
“हम अपने काम के दम पर लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”