मुंबई के वर्ली में अभिनेता विनोद खन्ना का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर फिल्मी जगत की तमाम हस्तियां इस महान एक्टर को अंतिम विदाई देने पहुंची। विनोद खन्ना को बेटे ने दी मुखाग्नि .श्मशान घाट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुभाष घई, अभिनेत्री दीया मिर्या, ऋषि कपूर, अक्षय खन्ना समेत कई हस्तियां पहुंचे और नम आंखों से विनोद खन्ना को आखिरी विदाई दी। अंतिम संस्कार से पहले विनोद खन्ना की शवयात्रा निकाली गई, इस दौरान लोगों ने अपने चहेते अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। सुभाष घई ने विनोद खन्ना को एक महान अभिनेता बताया, वे भारतीय सिनेमा के एक मजबूत स्तंभ थे-उदित नारायण । विनोद खन्ना कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार (27 अप्रैल) को मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में उनका निधन हो गया था। इसके बाद विनोद खन्ना के पार्थिव शरीर को मालाबार हिल स्थित उनके घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। यहां पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपने प्रिय अभिनेता के अंतिम दर्शन किये और उन्हें श्रद्धांजलि दी।