Hindi News Portal
विदेश

भारत और चीनी सैनिकों में पेयोंग लेक के पास फिर हुई धक्का-मुक्की, बातचीत के बाद शांत हुआ मामला

 

 

नई दिल्ली: लद्दाख के करीब भारत-चीन बॉर्डर पर भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों के बीच फिर से धक्का-मुक्की की खबर है। ये धक्का-मुक्की कल सुबह हुई। धक्का-मुक्की की ये घटना पेयोंग झील के फिंगर 5 इलाके में हुई। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच काफी देर तक धक्का-मुक्की होती रही। 134 किलोमीटर लंबी पैंगोंग झील के एक तिहाई हिस्से पर चीन का नियंत्रण है। हालांकि दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर पर बातचीत के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।

सूत्रों के मुताबिक ये घटना उस वक्त हुई जब बॉर्डर पर भारतीय सेना पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान भारतीय सैनिकों का सामना चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों के साथ हुआ। चीनी सैनिकों ने इलाके में भारतीय सैनिकों की मौजूदगी का विरोध किया। इसके बाद दोनों तरफ के सैनिकों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। बुधवार देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच ये संघर्ष जारी था।


बता दें कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर विवादित फिंगर 5 से फिंगर 8 इलाके में 15 अगस्त 2017 को भी दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी, जिसमें पत्थरों और लोहे के रॉड्स का भी एक दूसरे के खिलाफ इस्तेमाल किया गया था। उसी साल सिक्किम-भूटान-तिब्बत सीमा पर डोकलाम में दोनों सैनिकों के बीच काफी दिनों तक तनातनी रही। 73 दिनों तक एक दूसरे के सामने डटे रहने के बाद सैनिक हटे थे।

 


सौजन्य : इंडिया टीवी

12 September, 2019

कनाडा में 3 भारतीय गिरफ्तार, खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर की हत्या से संबंध
निज्जर की हत्या का काम भारत सरकार ने सौंपा था
कंगाली की राह पर पाकिस्तान, एक करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे जा सकते हैं ; वर्ल्ड बैंक ने जारी की रिपोर्ट
आर्थिक वृद्धि मामूली 1.8 प्रतिशत पर स्थिर रहने का अनुमान है।
रूस में फिर राष्ट्रपित बनने की ओर अग्रसर पुतिन ने नागरिकों को धन्यवाद दिया , कहा कि रूस बनेगा मजबूत
यूक्रेन युद्ध में भाग ले रहे सैनिकों के प्रति आभार भी जताया।
शाहबाज शरीफ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुने गए
गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए शहबाज का समर्थन किया
ईरानी सेना ने पाकिस्तान में जैश अल-अदल आतंकवादी समूह के कमांडर को मार गिराया
एक-दूसरे के क्षेत्रों पर हवाई हमले के एक महीने बाद हुई है