Hindi News Portal
भोपाल

बुधनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस 300 बिस्तरों वाले कोविड-19 सेंटर का शुभारंभ

भोपाल : शनिवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सीहोर जिले के बुधनी में 300 बिस्तरों वाले अस्थाई कोविड सेंटर का उद्घाटन किया। चौहान ने कहा कि हम तो यही प्रार्थना करते हैं कि इस अस्पताल में किसी को आने की जरूरत न पड़े और कोरोना की तीसरी लहर ही न आए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए पूरी सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए सभी को मास्क लगाना होगा, दो गज की दूरी का पालन करना होगा और कोविड का टीका लगवाना जरुरी है। फिर भी अगर संकट आए उसके लिए हमें तैयारी रखना है, इसके लिए ही यह अस्पताल बनाया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहराई आई यदि अब भी सीख नही ली तो गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने मैनेजमेंट क्राइसिस ग्रुप और जनता को जिम्मेदारी सौंपी, उसी का परिणाम है कि हम कोरोना पर नियंत्रण कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिले से लेकर ग्राम एवं वार्ड स्तर तक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की व्यवस्था को देश में कोरोना से लड़ने के लिए मॉडल के रूप में देखा जा रहा है। सरकार लगातार ज्यादा से ज्यादा टेस्ट करेगी, तुरंत मरीज की पहचान होने से जल्द इलाज होगा। इससे हम कोरोना को जल्द खत्म कर पाएँगे किल कोरोना अभियान भी चलता रहेगा। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप कोराना से बचाव के लिए जनता को जागरूक करेगा। भीड़ नहीं लगाना है, टीका लगवाना है, मास्क लगाना है, दूरी बनाकर रखना है, लोगों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करना है।
मुख्यमंत्री ने कहा जनता संयम और धैर्य का परिचय दे। तीसरी लहर को रोकना है तो जनता को सहयोग करना पड़ेगा। सभी के सहयोग से ही हम इसे रोक पाएँगे। टीका ही इस महामारी के खिलाफ सुरक्षा देता है। मुख्यमंत्री ने वैक्सीनेशन को राष्ट्रीय स्तर पर करने के निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हृदय से धन्यवाद दिया।
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मध्यप्रदेश ने श्री शिवराज सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में कोरोना नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की है। मध्यप्रदेश का क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का मॉडल अनुकरणीय है। सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सेंटर परिसर में पौधरोपण भी किया।
कोविड केयर सेंटर बुधनी में अस्पताल जैसी सुविधाएँ हैं। यह सेंटर 300 बिस्तरों का होगा, जिसमें 100 बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए यह सेंटर तैयार किया गया है, जिसमें सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई हैं। सेंटर में बच्चों के लिये 50 बिस्तरों का वार्ड अलग है।
यहाँ आने वाले मरीजों और परिजनों की सुविधा को देखते हुए तथा अस्पताल के सुगमता से संचालन के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। एडमिनिस्ट्रेशन रूम, नर्स रूम, डाक्टर्स रूम, स्टोर रूम सब पृथक-पृथक बनाये गए हैं। इसके साथ ही अन्य सुविधाओं में हेल्प डेस्क, सुरक्षा, पुलिस, सीसीटीवी, सेंट्रल एसी सिस्टम, अग्नि शमन, विद्युत व्यवस्था आदि शामिल हैं।

 

13 June, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे