Hindi News Portal
भोपाल

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुऐ कहा सिद्धि-विनायक का आशीर्वाद हमैशा बना रहे

भोपाल : शुक्रवार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा स्थापित करते हुऐ उन होने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुए मंगल की कामना की साथ ही कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए आवश्यक सावधानियों का पालन करने का अनुरोध भी किया। मुख्यमंत्री ने निवास से मीडिया के माध्यम से दिये गए अपने संदेश में कहा कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश सब पर कृपा की वर्षा करें। सिद्धि-विनायक का आशीर्वाद पूरे प्रदेश और देश की जनता पर बरसे। सब सुखी हों, सब निरोग हों, सब का मंगल हो, सब का कल्याण हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक और अपील करना चाहता हूँ, गणेश जी हम सब पर आशीर्वाद की वर्षा करते हैं और गणेश उत्सव हम बहुत धूमधाम से बनाते रहे हैं। लेकिन अभी कोरोना की तीसरी लहर आने का संकट बरकरार है। देश के कई प्रदेशों में बड़ी संख्या में कोरोना के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। इसके कारण कुछ मृत्यु भी हो रही हैं। इसलिए हम कोविड के संक्रमण को रोकने के नियमों का पालन करते हुए ही गणेंश उत्सव मनाएँ। मास्क लगाए रहें, ज्यादा भीड़ इक्टठी न हो, जो गाइड लाइन है उसका पूरा पालन करें, ताकि आनंद के साथ हम गणेश जी की पूजा और अचर्ना कर सकें। इसके साथ ही गणेश जी से प्रार्थना कर अपने और अपने प्रदेश के मंगल की कामना भी कर सकें और कोविड को फैलने से रोकने में भी हम सफल हों। गणेश जी से यह प्रार्थना है कि तीसरी लहर न आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान भी हमारी मदद तब करते हैं जब हम अपनी मदद स्वयं करते हैं। हमें मर्यादाओं का पालन करना होगा जिससे कोविड नहीं फैले।

10 September, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे