Hindi News Portal
भोपाल

राज्यपाल ने सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करते हुऐ कहा सैनिक राष्ट्र का गौरव

भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने अमृत महोत्सव के पर आज शौर्य स्मारक में सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली को हरी झंडी दिखा रवाना करते हुऐ कहा है कि सैनिक राष्ट्र का गौरव होते है। उनसे जनमानस को राष्ट्र की सेवा और संकल्प की प्रेरणा लेनी चाहियें। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव को जन उत्सव के रूप में मनाया जायें। उन्होंने कहा कि सीमा बलों द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों भाषा, वर्ग और समुदायों के बीच देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ खपा देने वाले अनजान नायकों, नायिकाओं की गाथाओं को पहुँचायें।

राज्यपाल श्री पटेल आज शौर्य स्मारक में सशस्त्र सीमा बल की साइकिल रैली शुभारम्भ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शौर्य स्मारक भोपाल से प्रारम्भ साइकिल रैली राजघाट दिल्ली पर सम्पन्न होगी।

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि हमारा देश ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक था। यहाँ तक्षशिला नालंदा जैसे ज्ञान के केन्द्र थे। जहाँ दुनिया भर के लोग ज्ञान प्राप्त करते थे। इतना समृद्ध था कि दूध दही की नदियाँ बह जाए। ऐसे वीर सेनानी थे जिनकी वीरता की दुनिया में मिसाल दी जाती थी। व्यापार करने आए अंग्रेजों ने लोगों की आपसी ईर्ष्या, फूट और भेदभाव का लाभ लेते हुए आपस में लड़वा कर सत्ता हड़प ली। उन्होंने कहा कि आज़ादी हमें कठिन संघर्ष के बाद मिली है। इसके लिए किए गए त्याग और बलिदान से आज़ादी के अमृत महोत्सव में युवा पीढ़ी को परिचित कराया जायें। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में लगें सैनिक बलों के द्वारा आज़ादी के महोत्सव कार्यक्रमों के आयोजन लिए सराहना की।

सशस्त्र सीमा बल अकादमी के निदेशक श्री राजिन्द्र कुमार भूमला ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि साइकिल रैली करीब 865 किलोमीटर की यात्रा कर 2 अक्टूबर को राजघाट में सम्पन्न होगी। सशस्त्र सीमा बल के गठन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोपाल स्थित प्रशिक्षण अकादमी द्वारा सहायक कमांडेंट से लेकर उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाता है।

राज्यपाल श्री पटेल ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किया। शौर्य स्मारक आगमन पर राज्यपाल को सशस्त्र सीमा बल की सम्मान गारदद्वारा सलामी दी गई। सशस्त्र सीमा बल की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इंडो-तिब्बत-बॉर्डर पुलिस के महानिरीक्षक श्री संजीव रैना, सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी उनके परिजन भी मौजूद थे।

19 September, 2021

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे