Hindi News Portal
राजनीति

प्रदेश प्रभारी ने रैगांव विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर विभिन्न बैठकें लीं

सतना। सोमवार को सतना जिले के रैगांव विधानसभा के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने पहुचकर कार्यक्रताओ के साथ अलग-अलग बैठकें लीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के साथ पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद जी मौजूद थे।
सतना जिले की रैंगाव विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने सतना में रैगाव विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं, मंडल प्रभारियों एवं बूथ अध्यक्षों की बैठकें लीं। राव ने रैगांव विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आगामी उपचुनाव के संदर्भ में चर्चा की। तद्पश्चात् राव ने रैगांव विधानसभा के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर ‘अपना बूथ सबसे मजबूत’ बनाते हुए भारी बहुमत के साथ भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया। बूथ अध्यक्षों की बैठक के पश्चात् प्रदेश प्रभारी मुरलीधर जी मंडल प्रभारियों की बैठक में शामिल हुए।
बैठक में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार, कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, प्रदेश शासन के मंत्री बिसाहूलाल सिंह, रामखिलावन पटैल, पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित थे।

21 September, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।