Hindi News Portal
राजनीति

खण्डवा लोकसभा में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्याशी है ,नन्दू भैया के संकल्प को ज्ञानेश्वर पाटील करेंगे पूरा : विष्णुदत्त शर्मा

बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना है, तो उसका मुख्य आधार कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं का समर्पण भाव ही हमारे संगठन की सुदृढ़ता है। खण्डवा लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी बनकर चुनावी मैदान में उतरे और हर बूथ पर पार्टी को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने का संकल्प लें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुरहानपुर के चुनावी प्रचार में जैनावाद में सभा को संबोधित करते हुए कही। सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कन्यापूजन कर पार्टी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील समर्थन में पार्टी नेताओं के साथ जनसंपर्क किया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को नेपानगर विधानसभा के दरियापुर मंडल में मातारानी के दर्शन एवं कन्यापूजन कर चुनाव प्रचार की शुरूआत की। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी को जिताने की ग्रामीणों से अपील की। जिसके पश्चात् शर्मा ने प्राचीन रूणुका माता मंदिर पहुंचकर मातारानी का पूजन कर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश शासन के मंत्री श्री तुलसी सिलावट, इंदरसिंह परमार, सांसद सुमेर सिंह सोलंकी, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, बहादुर सिंह सोंधिया, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस, जिला अध्यक्ष श्री मनोज लधवे, विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, श्रीमती जयश्री ज्ञानेश्वर पाटील सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद थे। चुनाव प्रचार के पश्चात् प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने खकनार मंडल के बूथ क्रमांक 193 के अध्यक्ष प्रवीण पटेल के निवास पहुंचकर उनके परिजनों के साथ भोजन किया।
नन्दू भैया हमेशा संगठन के विस्तार और जनसेवा को समर्पित रहे
विष्णुदत्त शर्मा ने स्वर्गीय नंदकुमार सिंह चौहान का स्मरण करते हुए कहा कि नन्दू भैया हमेशा संगठन के विस्तार और खंडवा लोकसभा के साथ पूरे निमाड़ के विकास को समर्पित रहे। सरकार की योजनाओं का लाभ क्षेत्रवासियों को दिलाने के लिए वे हमेशा लगे रहते थे उन्होंने इस क्षेत्र के विकास को लेकर जो संकल्प लिया, उसे ज्ञानेश्वर पाटील पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आपके लाड़ले नेता नंदू भैया को तभी सच्ची श्रद्धांजलि होगी जब पार्टी के प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटील रिकॉर्ड मतों से यहां से विजयी होंगे।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने गरीबों को उनका अधिकार दिया
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हमेशा गरीबों को समर्पित रहीं हैं। मोदी सरकार की सारी योजनाएं गरीबों के उत्थान के लिए केंद्रित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबों को सिर्फ वोट बैंक समझा और उन्हें भ्रमित किया। उनके हक और अधिकार का छीनने का काम कांग्रेस 70 वर्षों से करती आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गरीबों को उनका हक देकर उन्हें अधिकारी संपन्न बनाया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के पावन पर्व में हम शक्ति की अराधना करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की माताओं-बहनों की चिंता करते हुए 9 करोड़ गरीब परिवारों की माताओं को मुफ्त गैस कनेक्शन देकर उन्हें चूल्हे के धुए से मुक्ति दी। उन्होंने कहा कि देश में मोदी जी और प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान गरीब कल्याण के अभियान में जुटे हुए हैं।

11 October, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।