Hindi News Portal
राजनीति

आगामी 21 अक्टूबर को दीपक से कमल’ की थीम पर जनसंघ का स्थापना दिवस मनाएगी पार्टी : भूपेंद्र सिंह

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी आगामी 21 अक्टूबर को जनसंघ का स्थापना दिवस उपचुनाव वाले सभी 3067 बूथों पर मनाएगी। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी थीम ‘दीपक से कमल’ या ‘जनसंघ से भाजपा’ होगी। यह बात चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक एवं प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी भी मीडिया से साझा की।
भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 21 अक्टूबर को जनसंघ के स्थापना दिवस पर सभी बूथों पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा विचार गोष्ठियों का आयोजन भी किया जाएगा, जिनका विषय जनसंघ से भाजपा तक पार्टी की यात्रा और वे मुद्दे होंगे जिनके लिए जनसंघ की स्थापना की गई थी। सिंह ने कहा कि दीपक से कमल तक की पार्टी की यात्रा के प्रतीक के रूप में हर बूथ पर कमल की आकृति बनाई जाएगी, जिसके ऊपर दीपक रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा प्रत्येक मंडल में स्व सहायता समूहों के सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें में प्रदेश सरकार के उन कदमों की जानकारी दी जाएगी जो स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए उठाए गए हैं। इसके अलावा पार्टी के अन्य सभी मोर्चों द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम कर विभिन्न वर्गों के हित में सरकार के निर्णयों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मंडल स्तर पर प्रबुद्धजन गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें इस बात विचार-विमर्श किया जाएगा कि देश और प्रदेश के लिए भाजपा क्यों जरूरी है।
वरिष्ठ नेता, केंद्रीय मंत्री करेंगे चुनाव क्षेत्रों के दौरे
भूपेंद्र सिंह ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री चुनाव क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उनके दौरा कार्यक्रम तैयार हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर 22 से 27 अक्टूबर तक विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दो दिन और केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल 4 दिन दौरे पर रहेंगे। इसी तरह वरिष्ठ नेता सुश्री उमा भारती, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे भी विभिन्न चुंनाव क्षेत्रों का दौरा

 

17 October, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।