Hindi News Portal
राजनीति

बीजेपी पार्टी मुख्यालय में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक

नई दिल्ली : पार्टी मुख्याल में आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा बैठक में कोविड-19 महामारी के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की । आज नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक का उद्घाटन करते हुए नड्डा ने बदलते समय में प्रासंगिक बने रहने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि परिवर्तन एक स्थिर और चलते रहने वाली प्रक्रिया है और राजनीति में वही सफल रहते हैं जो प्रासंगिक बने रहते हैं। उन्होंने विपक्षी दलों पर नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा किए गये विकास कार्यों में बाधा डालने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की चुनाव रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी अगले महीने की 7 तारीख को होना निर्धारित है।

 

फ़ाइल फोटो  

18 October, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।