Hindi News Portal
राजनीति

विकास की गंगा बहती रहे, इसके लिए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को जिताएं

भोपाल। कांग्रेस ने प्रदेश को बदहाल कर दिया था। प्रदेश में विकास की यात्रा भाजपा की सरकार आने के बाद ही शुरू हुई है। 15 महीनों की सरकार के दौरान भी कांग्रेस ने यह बता दिया कि वह प्रदेश के विकास के लिए कुछ नहीं कर सकती। रैगांव में और पूरे मध्यप्रदेश में विकास की यह गंगा बहती रहे, इसके लिए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दें। यह बात मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रैगांव में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती प्रतिमा बागरी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं विकास के लिए घोषणा करता हॅू, तो कमलनाथ ट्वीट करते हैं-मामा बहुत घोषणा करता है। कमलनाथ जी, जो वीर होता है, वहीं घोषणा करता है और उसे पूरा करता है। मैंने कोठी को तहसील बनाने की घोषणा की, आज कोठी तहसील है। रैगांव में कॉलेज की घोषणा की, वहां कॉलेज खुला। मामा जो कहता है, उसे पूरा करता है। चौहान ने कहा कि कमलनाथ धरती पर कम रहते हैं, ट्विटर की चिड़िया की तरह उड़ते रहते हैं।
तुम गाली देते रहो मैं विकास के नारियल फोड़ता रहूंगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कमलनाथ कहते हैं, कि शिवराज सिंह चौहान जेब में नारियल लेकर चलता है। कमलनाथ जी जो विकास करेगा, वह नारियल फोड़ेगा। मैं अवंती बाई की प्रतिमा लगाऊंगा तो नारियल फोडूंगा, इस क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल खोलूंगा, तो नारियल फोडूंगा मेरा काम जनता की भलाई और विकास करना है। तुम गाली देते रहो मैं विकास के काम करता रहूंगा और नारियल फोड़ता रहूंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो घोषणाएं जनदर्शन में की हैं, उन्हें पूरा करके रैगांव की तस्वीर बदल दूंगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस क्षेत्र का भला नहीं कर सकती। कांग्रेस में कोई दम नहीं बचा है। जब जनता ने इन्हें मौका दिया, तब यह विकास नहीं कर पाये तो अब क्या विकास करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश में पिछले 16 वर्षों से चल रही भाजपा की इस विकास यात्रा को आगे बढ़ाना है। प्रदेश में विकास की गंगा तो भाजपा ने ही बहाई है, कांग्रेस ने तो प्रदेश का बंटाढार किया है। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से विकास को ही अपना लक्ष्य बनाया है और विकास के लिए ही राजनीति में आई है। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रात-दिन लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश से गरीबी हटाने का नारा तो कांग्रेस ने दिया था, लेकिन गरीबी हटाने का काम हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने किया है। गरीबों को पक्के मकान दिए गए हैं, उनके इलाज के लिए पांच लाख रूपए दिए जा रहे हैं, माताओं-बहनों को अब चूल्हे पर रोटी नहीं बनानी पड़ती है, गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान ने 123 काम तो ऐसे किए हैं, जिन्होंने प्रदेश के गरीबों, किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों, अल्पसंख्यकों सहित हर वर्ग के जीवन को बेहतर बनाया है।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी ने कहा कि विपक्ष की गंदी और ओछी मानसिकता ने मुझे दुखी कर दिया। ये लोग मेरे बारे में तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं, ये मेरी अग्नि परीक्षा ले रहे हैं। लेकिन मैं आपका प्रेम और विश्वास पाकर बहुत मजबूत हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि रैगांव क्षेत्र की जनता अपनी बेटी को आर्शीवाद देकर विजयी बनाएगी।

सभा के दौरान सांसद गणेश सिंह, मंत्री मीना सिंह, रामखिलावन पटेल, ब्रजेन्द्र यादव, ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह, भरतसिंह कुशवाह, सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

 

27 October, 2021

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।