Hindi News Portal
मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री, कश्मीर फाइल्स के बाद अब दिल्ली फाइल्स बना रहे सिख दंगों और तमिलनाडु पर आधारित फिल्म होगी

हाल ही में द कश्मीर फाइल्स फिल्म रिलीज़ हुई थी। दर्शकों ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया है। फिल्म को निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ही बनाया है। ऐसे में विवेक की भी हर जगह तारीफ हो रही है। फिल बहुत ही कम बजट में बनी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है। फिल्म ने कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को दिखाया गया है।फिल्म अब एक आंदोलन का रूप भी ले चुकी है। इस फिल्म को कई दिग्गजों ने भी सपोर्ट किया है। वहीं अब विवेक अपनी नई फिल्म पर भी काम करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अब कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक दिल्ली फाइल्स बनाने जा रहे हैं जिस पर वे जल्द ही काम भी शुरू करने वाले हैं। ये फिल्म भी बेहद खास होने वाली है। दर्शकों को भी अब इस फिल्म का इंतज़ार हो रहा है।बात दें कि कश्मीर फाइल्स ने तो बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए हैं। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। वहीं अब इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ किया जाने वाला है। ऐसे में अब लोग घर बैठे ही इस फिल्म को देख सकेंगे। लेकिन अब विवेक एक दूसरी फिल्म पर भी काम करने वाले हैं जिसका नाम दिल्ली फाइल्स होने वाला है।हाल ही में विवेक ने अपनी नई फिल्म के बारे में बताया है। विवेक ने ही 15 अप्रैल को इस बारे में बताया है कि वे अब दिल्ली फाइल्स बनाने जा रहे हैं। ये फिल्म 1984 पर आधारित होने वाली है। विवेक भी 1984 को भारत के इतिहास में काला अध्याय मानते हैं। उनके मुताबिक इस फिल्म में तमिलनाडु के सच को भी दिखाया जाएगा।विवेक के मुताबिक पंजाब में आतंकवाद की स्थिति को समेटना अमानवीय था। विवेक का कहना है कि यदि इतिहास के बारे में लोगों को बताया जाए तो वे इसके लिए कदम उठाएंगे और न्याय की मांग भी करेंगे। वहीं उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि ये फिल्म दिल्ली के बारे में नहीं बल्कि दिल्ली इतने समय से कैसे भारत को तबाह कर रही है इस पर होने वाली है। जल्द ही अब विवेक इस फिल्म पर काम शुरू करने वाले हैं।

 

22 April, 2022

लिव-इन में रहने वाले यू ट्यूबर्स ने सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की
पुलिस ने शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया
IPL में पति सट्टा में, डेढ़ करोड़ हार गया तो पत्नी ने आत्महत्या की
13 लोगों से 1.5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था।
अक्षय कुमार की नई फिल्म सरफिरा 12 जुलाई को होगी रिलीज
छोटे मियां रिलीज ईद 2024 पर रिलीज होगी.
दुनियाभर में सालार फिल्म 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बनी दमदार कलेक्शन के साथ प्रभास के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत क्या 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी ? पिता ने दिया बड़ा अपडेट
किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।