Hindi News Portal
धर्म

गुफा मंदिर मै 21 फीट परशुराम की प्रतिमा स्थापित होगी

भोपाल, शहर के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में तीन मई को अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर उनकी 21 फिट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। भगवान परशुराम की प्राण प्रतिष्ठा करके उनका जन्मोत्सव मनाया जाएगा। भगवान परशुराम जी की अश्टधातु की प्रतिमा को मूर्तिकार प्रभात राय ने बनाया है। यह अष्टधातु से बनी उनकी सबसे बड़ी प्रतिमा है। जबलपुर में 51 फीट ऊंची प्रतिमा है। कार्यक्रम में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिर, गुफा मंदिर के महंत रामप्रवेशदास, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौळान सहित शहर भर से ब्राह्मण समाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल होंगे। फरवरी 2020 में प्रतिमा को ग्वालियर से भोपाल लाया गया था। कोरोना संक्रमण के कारण धार्मिक, सामाजिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगे होने से दो साल तक प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका। अन्य आयोजनों पर पाबंदियां हट चुकी हैं। इससे भगवान परशुराम प्रतिमा प्रतिष्ठा समारोह समिति ने रखा है। प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रतिदिन पूजन के लिए भगवान परशुराम की पीतल की सवा दो फीट ऊंची प्रतिमा को भी विराजित किया जाएगा। इसका अनावरण दो अप्रेल को कर दिया जाएगा। पहले प्रतिमा पर मेटल रंग था। जिसे बदल कर फ्रांस से मंगाए गए सोने के रंग का किया गया है। इससे प्रतिमा की भावना देखते ही बन रही है। अनवारण कार्यक्रम में चार हजार महिलाएं, कलश यात्रा लेकर गुफा मंदिर, अलग-अलग स्थानों से पहुंचेंगी। ब्राह्मण समाज के एक हजार युवा शामिल होंगे। 1100 वैदिक ब्राह्मण स्तुति वाचन करेंगे। 500 युवाओं की टोली अखाड़ों के साथ नृत्य करते हुए शोभा यात्रा में शामिल रहेंगे। ब्राह्मण समाज के 20 अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे।

 

28 April, 2022

मध्य प्रदेश मै जमीन की खुदाई में 1 हजार साल पुरानी विष्णु भगवान की 9 मूर्तियां मिली
गांव में कुछ दिनों से निर्माण कार्य चल रहा था।
चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.