Hindi News Portal
राजनीति

कमल नाथ अपने विधायकों पर फार सेल का टैग लगा दे - डॉ.नरोत्तम मिश्रा

भोपाल 15 जुलाई ; विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के साथ गुरुवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार समेत दो कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रपति चुनाव में वोट के लिए भाजपा द्वारा प्रलोभन देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमल नाथ ने भी भाजपा के खिलाफ तीखी टिप्पणियां की थीं। शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश के गृहमंत्री व भाजपा नेता डॉ.नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्होंने अपने विधायकों पर फॉर सेल का टैग लगा दिया है।उन्होंने कहा कि लगता है कि कमल नाथ ने अपने विधायकों को ट्रेनिंग नहीं दी, इसलिए वे अलग-अलग भाव बता रहे हैं। उन्हें ट्रेनिंग देनी चाहिए थी कि एक ही भाव बोलो। दूसरी बात यह कि जब ये सत्ता में थे, तब कह रहे थे कि हमारे विधायक खरीदे जा रहे हैं। विपक्ष में आ गए, तब भी यही कहे जा रहे हैं। कमल नाथ जी ने विधायकों पर फार सेल का टैग लगा दिया है। इतना ही नहीं, यशवंत सिन्हा से भी कहलवा दिया।डॉ.मिश्रा ने आगे कहा कि भाजपा को उनके विधायक तोडऩे या खरीदने की क्?या जरूरत है। राजग की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू जी 100 प्रतिशत जीतने वाली हैं। यशवंत सिन्?हा जी 100 परसेंट हारने वाले हैं। ये बात स्पष्ट दिख रही है। कमल नाथ जी अपना घर तो संभाल नहीं पा रहे। वह न भूलें कि वे उसी पार्टी के अध्यक्ष हैं जिनके नेतृत्व में 32 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। कांग्रेस आखिर कब तक झूठ और फरेब की राजनीति करेगी।

15 July, 2022

पहले चरण के चुनाव के बाद भाजप की भाषा और भाषण बदल गए- अखिलेश यादव
कोरोना भगाने के लिए थाली और ताली बजवाई।
भाजपा सरकार हमेशा जनता के कल्याण के लिए कार्य करती है ; सिंधिया
भाजपा प्रत्याशी सिंधिया ने अशोक नगर में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस शासनकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं थीं, अब कोई आंख नहीं दिखा सकता; विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद शर्मा ने नवमतदाता सम्मेलन, सामाजिक सम्मेलन एवं पंच परमेश्वर सम्मेलन को किया संबोधित
रांची में इंडिया गठबंधन की रैली, कांग्रेस व राजद कार्यकर्ताओ में मारपीट जमकर कुर्सी-डंडे चले
भिड़ंत मै कुछ लोग घायल हो गए।
हिंदुओं से लड़ाई लड़ने वाले अंसारी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल, कांग्रेस ने न्योता ठुकराया - पीएम मोदी
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराने पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया।