Hindi News Portal
भोपाल

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू जी की उम्मीदवारी से पूरे देश में आनंद और उत्साह की लहर

भोपाल। राष्ट्रपति प्रत्याशी के रूप में जब से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के नाम की घोषणा हुई है, पूरे देश में अदभुत वातावरण है। पूरे देश में आनंद और उत्साह की लहर है। उनका व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरक और अनुकरणीय है और इसीलिए उन दलों के लोग भी अपनी अंतरात्मा की आवाज पर उनके समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं, जो हमारे विरोधी हैं। हम श्रीमती मुर्मू जी को राष्ट्रपति प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा और एनडीए नेतृत्व के आभारी हैं। अपनी ईमानदारी और संविधान के प्रति आदर से श्रीमती मुर्मू जी राष्ट्रपति पद की गरिमा को बढ़ाएंगी। यह बात शुक्रवार को यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्रसिंह शेखावत और प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में आयोजित सांसदों एवं विधायकों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।

प्रतिभाओं को खोजने का प्रधानमंत्री जी का तरीका अदभुत हैः शिवराजसिंह चौहान

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि पहले जो दल सत्ता में रहते थे, उनका दायरा कुछ परिवारों तक ही सीमित रहता था। लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी जिस तरह से पूरे देश से प्रतिभाओं को खोजकर निकालते हैं और उन्हें उपयुक्त जिम्मेदारी देते हैं, वह तरीका अद्भुत है। श्री चौहान ने कहा कि श्रीमती मुर्मू के रूप में जनजातीय समाज की एक योग्य बहन को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने का जो अवसर मिला है, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री श्री मोदी जी, नड्डा जी, एनडीए नेतृत्व का आभारी हूं और प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता की ओर से श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कहा कि जिस दिन से श्रीमती मुर्मू जी के नाम की घोषणा हुई है, प्रदेश के जनजातीय समाज और आम जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है। श्री चौहान ने कहा द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन सभी के लिए प्रेरक है। वे जिस पद पर रहीं, वहां अपनी छाप छोड़ी और मैं आशा करता हूं कि वे अपनी योग्यता, क्षमता और ईमानदारी से राष्ट्रपति पद की गरिमा को बढ़ाएंगी।

द्रौपदी जी का चुनौतीपूर्ण सफर सभी के लिए अनुकरणीयः गजेन्द्र सिंह शेखावत
केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने पहली बार एक महान वैज्ञानिक को राष्ट्रपति बनाकर देश को गौरवान्वित किया था। पिछली बार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक दलित नेता को सर्वोच्च संवैधानिक पद के लिए चुना। इस बार कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि एक आदिवासी महिला को यह अवसर मिलेगा, लेकिन द्रौपदी मुर्मू जी को प्रत्याशी घोषित करने के निर्णय से पूरा देश आनंदित और उत्साहित है। उनका चुनौतीपूर्ण सफर हम सबके लिए और देश के जनजातीय समाज के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने पार्षद, विधायक, मंत्री और राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए आदिवासी वर्ग के उत्त्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने अपनी सारी पूजीं जनजातीय वर्ग की बच्चियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए समर्पित कर दी। । मंच का संचालन प्रदेश शासन के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया।
द्रौपदी मुर्मू जी का मध्यप्रदेश आना हमारे लिए गौरव का अवसरः विष्णुदत्त शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि आज का दिन बहुत ही गौरव का दिन है। एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज हम सबके बीच आयी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर रानी दुर्गावती, टंट्या मामा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह जैसे क्रांतिकारी वीरों ने जन्म लिया है। जनजातीय वीरों की इस भूमि पर द्रौपदी मुर्मू जी का आना हमारे लिए गौरव और आनंद का विषय है। श्री शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा सहित एनडीए नेतृत्व का आभार मानता हूं जिन्होंने जनजातीय समुदाय की श्रीमती द्रौपदी मुर्म को राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से जनजातीय समाज के विकास की पक्षधर रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस की शुरूआत की और उसके बाद देश में इसकी शुरूआत हुई। वहीं, हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के माध्यम से राजनीति को नई दिशा दे रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों के बाद भी किसी ने यह कल्पना नहीं की होगी कि जनजातीय समाज का कोई व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री जी ने इसे सच कर दिखाया। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी जब राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगी, तो प्रधानमंत्री जी ने देश को जो दिशा दी है, उसे और ताकत मिलेगी तथा देश सशक्त बनेगा।

मध्यप्रदेश में हुए अभूतपूर्व स्वागत को भूल नहीं पाउंगीः द्रौपदी मुर्मू

 बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्यप्रदेश में जिस तरह से उनका स्वागत हुआ है, जिस तरह से विभिन्न क्षेत्रों से लोग उनके स्वागत के लिए आए हैं, वह अद्भुत है और मैं उसे भूल नहीं पाऊंगी। इसके लिए आप सभी को धन्यवाद देती हूं। श्रीमती मुर्मू ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में देश के जनजातीय समाज की, महिलाओं की, पार्टी की और देश की ढेरों अपेक्षाएं हैं, जिन्हें पूरा करने का प्रयास करूंगी। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने देश को आगे बढ़ाने के लिए 25 सालों का रोडमैप बनाया है। एक राष्ट्रपति के तौर पर मैं आप सभी के साथ मिलकर संविधान के दायरे में काम करते हुए देश को आगे बढ़ाने के लिए काम करूंगी। 

स अवसर पर मंच पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, सह प्रभारी श्रीमती पंकजा मुंडे, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, केन्द्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित प्रदेश शासन के मंत्री, सांसद विधायकगण उपस्थित थे।

 

15 July, 2022

बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से की दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह शिकायत की
सामूहिक विवाह सम्मेलन का खर्च दिग्विजय के चुनावी खाते में जोड़ा जाए, आयोग से मांग की
कांग्रेस को बड़ा झटका, दिग्विजय सिंह के करीबी BJP में शामिल हुए
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया
कांग्रेस पार्टी की इमारत कुछ बुजुर्ग और जर्जर नेताओं के सहारे खड़ी है।; डॉ.नरोत्तम मिश्रा
कांग्रेस के नेताओं का विश्वास कांग्रेस पर नहीं रहा है
पीएम मोदी दो दिवसी प्रदेश मै प्रवास पर 24 को भोपाल में
प्रवास को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में तैयारी
राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ी, अंतिम समय पर सतना दौरा रद्द किया
जल्दी ही राहुल गांधी जनता से रूबरू होंगे