Hindi News Portal
खेल

भारतीय पुरुष हॉकी टीम 5वीं बार सेमीफाइनल में, वेल्स को 4-1 से हराया- गोल्ड जीतने की बढ़ी उम्मीद

नई दिल्ली ,। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय शानदार प्रदर्शन कर आगे बढ़ रहे हैं। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पूल बी के आखिरी मुकाबले में वेल्स को 4-1 से हराया। जानकारी के अनुसार भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह ने हैट्रिक गोल दागा। इसके साथ ही भारतीय टीम लगातार चौथी बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। जानकारी के अनुसार पुरुष हॉकी टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास में कभी गोल्ड नहीं जीता है। इस बार मनप्रीत सिंह की अगुवाई में टीम इंडिया के पास गोल्ड जीतने का सुनहरा मौका है।
टीम इंडिया पांचवीं बार कॉमनवेल्थ गेम्स के सेमीफाइनल में पहुंची है। इससे पहले टीम 1998, 2010, 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के सेमीफाइनल में पहुंची थी। 2010 और 2014 में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी। वेल्स के खिलाफ भारत के लिए उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा तीन गोल दागे। उन्होंने बर्मिंघम में दूसरी बार गोल की हैट्रिक लगाई। इससे पहले घाना के खिलाफ पहले ग्रुप मैच में भी हरमनप्रीत ने तीन गोल दागे थे। हरमन ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से और एक गोल पेनल्टी स्ट्रोक पर किया। वहीं, एक गोल गुरजंत सिंह ने किया। वेल्स के लिए एकमात्र गोल गैरेथ फरलोंग ने ड्रैग फ्लिक से किया।
00

06 August, 2022

भारत ने चौथा टेस्ट 5 विकेट से जीता, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त
हॉकी5एस विश्व कप में भारत ने केन्या को 9-4 से हराया
उत्तम सिंह के 3 गोल मदद की
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने नाशिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सत का शुभारम्भ किया
प्रधानमंत्री ने रामायण से, विशेषकर वह अंश सुने , जिसमें भगवान राम के अयोध्या लौटने का वर्णन है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 29वें आईईएस-डिजिआना इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे
3 जनवरी से शुरू होगा , 400 खिलाड़ी होंगे शामिल