Hindi News Portal
देश

कश्मीरी पंडित हत्याकांड: आतंकियों के घर कुर्क, पिता और भाई गिरफ्तार किए गए

श्रीनगर ,18 अगस्त; शोपियां में कश्मीरी पंडित की हत्या करने वाले संदिग्ध आतंकियों का घर प्रशासन ने कुर्क कर दिया है। एक दिन पहले ही आतंकी के पिता और तीन भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर आतंकी को शरण देने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आदिल वानी ने सुनली कुमार भट्ट की हत्या की है। इसके बाद वह कुटपुरा में अपने घर चल गया था। पुलिस ने कहा, पुलिस ने घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन शुरू किया था लेकिन वानी भाग निकला। वह प्रतिबंधत अल-बदर संगठन से ताल्लुक रखता है। पुलिस पार्टी पर ग्रेनड फेंकने के बाद वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। कश्मीर के एडीजी विजय कुमार ने पुष्टि की है कि वानी के घर को सील कर दिया गया है। मंगलवार को उन्होंने कहा था कि आतंकी और उसके सहयोगी या तो गिरफ्तार होंगे या फिर मारे जाएंगे।
पिछले महीने पुलिस ने श्रीनगर में पांच घरों को कुर्क किया था। इन घरों में आतंकी पनाह लिया करते थे। इस साल अब तक कश्मीर में इस तरह के 10 घर अटैच किए जा चुके हैं। 1 मई से जम्मू-कश्मीर में 8 आम नागरिक टारगेट किलिंग का शिकार हो चुके हैं। 48 साल के भट्ट एक फल उत्पादक थे। इस हमले में उनके रिश्तेदार पीतांबर नाथ भट घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि हत्या करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं आतंकी संगठन केएफएफ ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इस संगठन को पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा का ही हिस्सा माना जाता है। सुनील भट्टी की हत्या करने वालों ने पहले उनका नाम पूछा था और इसके बाद उनपर फायरिंग कर दी। केएफएफ ने कहा था कि भट्ट तिरंगा रैली में शामिल हुए ते इसलिए उनकी हत्या की गई।
00

18 August, 2022

चुनाव की बीच अमित शाह का बड़ा ऐलान अंतिम चरण से पहले CAA के तहत जारी होगी पहली नागरिकता
शरणार्थियों को भारत की नागरिकता पाने के लिए आवेदन करना होगा
झारखंड को भ्रष्टाचार और जंगल राज की आग में झोंकने वालों को सजा देने के लिए जनता हमें आशीर्वाद दे - पीएम मोदी
भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा और अर्जुन मुंडा की जीत के लिए वोट मांगे।
रायबरेली मै राहुल गांधी ने सोनिया और प्रियंका गांधी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रॉबर्ट वाड्रा और बडी संख्या मै समर्थक भी मौजूद रहे
आम तौर पर गैर-जमानती वारंट जारी नहीं किये जा सकते : सुप्रीम कोर्ट
किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता को तब तक प्रतिबंधित नहीं किया जाना चाहिए
चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले चुनाव स्टाफ पर एफआईआर दर्ज होगी - जिला चुनाव अधिकारी
धारा 134 अधीन एफआईआर और विभागीय कार्रवाई को लेकर फटकार लगाई