Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

उज्जैन मै गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड ,18 लाख 82 हजार 229 दीयों से जगमग हुई बाबा महाकाल की नगरी

उज्जैन,18 फरवरी । बीते वर्ष दीपावली पर अयोध्या में 15 लाख 76 हजार दीये एक साथ जलाए जाने का विश्व रिकार्ड महाशिवरात्रि पर ज्योतिर्लिंग महाकाल की नगरी अवंतिका यानी उज्जैन में टूट गया। पवित्र मोक्षदायिनी शिप्रा नदी का तट पर जब 18 लाख 82 हज़ार 229 दीयों की रोशनी से जगमगाया तो लोग इस भव्य, अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय कल्पनातीत सौंदर्य को पलक झपकाए बगैर निहारते ही रह गए।गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने ड्रोन से दीयों की गिनती के बाद 18 लाख 82 हज़ार 229 दीयों के एक साथ प्रज्वलित किए जाने का विश्व रिकार्ड बनने की घोषणा की।
इस दौरान संपूर्ण रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट, केदारेश्वर घाट जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा। इस बीच आतिशबाजी, लेजर शो भी हुआ। विश्व कीर्तिमान संबंधी प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को दिया गया।शिव ज्योति अर्पणम् नाम से हुए इस भव्य दीपोत्सव में एक भारत, श्रेष्ठ भारत की झलक दिखाई दी। आस्था, आह्लाद और आत्मीयता से भरे इस सुखद पल के साक्षी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित एक लाख से अधिक लोग बने।
सीएम ने पत्नी साधना सिंह के साथ दीये प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वे नौका विहार कर लोगों के पास भी गए। सभी ने एक-दूसरे को दीपोत्सव की शुभकामनाएं दीं। विश्वभर के लोगों को धार्मिक पर्यटन स्थल उज्जैन आने का निमंत्रण दिया।कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महाकाल की नगरी में आज सब कुछ आलोकित है। आज से विक्रमोत्सव का भी शुभारंभ हो गया है। यह वर्ष प्रतिपदा तक चलेगा।
महाकाल महाराज की कृपा बरस रही है। जनभागीदारी का ऐसा उदाहरण मुश्किल है। सभी का स्वागत होना चाहिए। शिप्रा मैया के तट पर खड़े रहकर कह रहा हूं, शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। हमें मप्र और उज्जैन को नंबर एक बनाना है।उन्होंने कहा कि उज्जैन वासियों का आज अभिनदंन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, आगे बढ़ रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश भी किसी से कम नहीं है। महाकाल महाराज की कृपा मध्य प्रदेश पर बरस रही है। स्वच्छता में भी उज्जैन नंबर वन बने यह जनभागीदारी बनी रहे। आइए हम सब साथ चलें, उज्जैन को आगे ले जाएं और मध्य प्रदेश को आगे ले जाएं। अपने बच्चों का भविष्य और बेहतर बनाएं। उज्जैन में महाकाल लोक की वजह से देश में हमारा नाम हुआ है।

19 February, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया