Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन

भोपाल 05 मई : लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों पर सात मई को मतदान होगा। तीसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
मध्य प्रदेश की जिन नौ सीटों पर चुनाव होने हैं उसमें मुरैना, भिंड (अजा), ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल (अजजा) शामिल है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय के 48 घंटे पहले से चुनाव प्रचार बंद करने का प्रावधान है।
ज्ञात हो कि राज्य में लोकसभा की 29 सीटें है, जिनमें चार चरणों में चुनाव होना है। पहले दो चरणों में 12 सीटों पर मतदान हो चुका है, आगामी दो चरणों में शेष 17 सीटों पर मतदान होना है।

05 May, 2024

उमरिया मै बाघ के हमले में घायल ग्रामीण ने अस्पताल में दम तोड़ा ,
घायल का जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था
मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया की अंत्येष्टि में शामिल होकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी
भगवान महाकाल श्रद्धेय माधवी राजे सिंधिया को श्रीचरणों में स्थान देवे डॉ. मोहन यादव
हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए