Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

( मुरैना) जल जीवन मिशन के तहत 79 नल-जल योजनायें पूर्ण

मुरैना 19 अप्रैल ; जिले में जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से चल रहा है। अभी तक जिले में 79 नल-जल योजनायें पूर्ण कर ली है। जिनमें 56 नल-जल योजनायें सिविल, 20 जल निगम द्वारा और 3 योजनायें मैकेनिकल द्वारा पूर्ण की गई है। 558 नल-जल योजनायें प्रगति पर है। प्रगति पर चल रही योजनाओं में सिविल की 517, जल निगम की 27 और मैकेनिकल की 14 योजनायें है। 115 नल-जल योजनाओं की निविदायें ऑनलाइन आमंत्रित की गई है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि पूर्ण हुई 79 नल-जल योजनाओं में सर्वाधिक 24 नल-जल योजनायें जौरा में पूर्ण की गई है, इसमें सिविल की 12 और जल निगम की 12 पूर्ण हुई है। 18 नल-जल योजनायें मुरैना जनपद पंचायत में पूर्ण की गई है। यह सभी योजनायें सिविल की है। पहाडगढ़ में 14 योजनायें पूर्ण की गई है, इनमें 5 सिविल, 8 जल निगम और 1 मैकेनिकल की है। अम्बाह में सिविल की 4 नल-जल योजनायें पूर्ण की गई है। पोरसा में 5 नल-जल योजना पूर्ण की है, इनमें 4 सिविल की, 1 मैकेनिकल की है। सबलगढ़ जनपद पंचायत में 6 और कैलारस में 8 नल-जल योजनायें पूर्ण की गई है। जो 558 नल-जल योजनायें प्रगति पर है, उनमें सर्वाधिक 118 मुरैना जनपद में, 66-66 योजनायें अम्बाह और पोरसा में 74 नल-जल योजनायें, जौरा में 71, नल-जल योजनाय,ें कैलारस में 71, सबलगढ़ में 83 और पहाडगढ़ जनपद पंचायत में 80 नल-जल योजनायें जल जीवन मिशन के तहत प्रगति पर है।

19 April, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया