Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

प्रियंका गांधी 12 को जबलपुर मै चुनाव अभियान का आगाज करेंगी पांच गारंटी का ऐलान कर सकती हैं

भोपाल,07 जून ; कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर आएंगी। वे जबलपुर से मप्र में कांग्रेस के चुनाव अभियान का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। महत्वपूर्ण बात यह हे कि प्रियंका गांधी सभा में पांच गारंटी का ऐलान कर सकती है। इनमें नारी सम्मान योजना में प्रत्येक महिला को हर महीने 1500 रुपए दिया जाना, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करना, किसान कर्जमाफी और 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ व 200 यूनिट तक हाफ की गारंटी शामिल है। यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो पार्टी इन्हें सबसे लागू करेगी। मप्र कांग्रेस कमेटी ने इन पांचों घोषणाओं को वचन पत्र में प्रमुखता से शामिल किया है। कांग्रेस चुनाव में अपने लिए इन पांचों वादों को तुरुप का इक्का मानकर चल रही है। पीसीसी प्रमुख कमलनाथ अपनी जनसभाओं में पहले ही इन घोषणाओं का जिक्र कर चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आंनद जाट का कहना है कि प्रियंका गांधी महाकौशल क्षेत्र से विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगी। यह पीसीसी चीफ कमलननाथ के प्रभुत्व वाला क्षेत्र है। वे जबलपुर में कुछ बड़ी चुनावी घोषणाएं कर सकती हैं। गौरतलब है किपिछले साल 14 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के सोलम में प्रियंका गांधी ने पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए एक लाख सरकारी नौकरी और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की गारंटी दी थी। वहीं, कर्नाटक में राहुल गांधी ने 200 यूनिट फ्री बिजली, गरीबों को दस किलो चावल जैसी पांच गारंटी दी थी। दोनों ही राज्यों में पार्टी की सरकार बनने का सबसे पहले इन गारंटी पर अमल किया गया। अब पार्टी मप्र में इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहती है।
00

07 June, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया