Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

श्रीमती निर्मला बुच ने यशस्वी जीवन जिया,प्रभावी प्रशासक के रूप में उन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा ; : मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 10 जुलाई ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की पूर्व मुख्य सचिव स्व.श्रीमती निर्मला बुच के अंतिम दर्शन कर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने अरेरा कॉलोनी स्थित उनके निवास पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा परिजन से शोक संवेदना व्यक्त कर ढांढस बँधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमती बुच ने यशस्वी जीवन जिया। बहुमुखी प्रतिभा की धनी श्रीमती बुच को उनके कुशल नेतृत्व और संवेदनशील व्यक्तित्व के लिए प्रदेश के प्रभावी प्रशासकों की अग्रिम पंक्ति में लंबे समय तक याद रखा जाएगा। श्रीमती निर्मला बुच का अवसान 9 जुलाई को भोपाल में हुआ।
सामाजिक क्षेत्र में रही महत्वपूर्ण भूमिका
श्रीमती बुच ने देवास और उज्जैन ज़िलों की कलेक्टर रहने के बाद मध्य प्रदेश शासन में कई महत्वपूर्ण पद संभाले। विकास आयुक्त रहते हुए पाँच वर्ष के लंबे कार्यकाल में ग्रामीण विकास में उनका विशेष योगदान रहा। श्रीमती बुच प्रमुख सचिव गृह एवं श्री सुन्दरलाल पटवा के मुख्यमंत्री काल के दौरान सितंबर 1991 से जनवरी 1993 तक मुख्य सचिव रही। वे भारत सरकार में संयुक्त सचिव (समाज-कल्याण) और सचिव, ग्रामीण विकास मंत्रालय रही। शासकीय सेवानिवृत्ति के बाद श्रीमती बुच सामाजिक सेवा, विशेषकर महिला विकास के क्षेत्र में व्यस्त रही। उन्होंने "महिला चेतना मंच" संस्था की स्थापना कर इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।

10 July, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया