Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

बहन ललिता के घर पहुँच कर चाय पी मकान के लिये 2.5 लाख की सहायता दी

गाडरवारा 22 जुलाई; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को गाडरवारा, नरसिंहपुर में विकास पर्व में शामिल हुए। उन्होंने विकास कार्यों का लोकार्पण किया और बहनों के साथ संवाद किया। गाडरवारा जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह विवेकानंद वार्ड निवासी ललिता बाई के घर पहुँचे। और उनसे चर्चा की ललिता ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पति और बड़े बेटे की मृत्यु हो चुकी है। घर कच्चा है और परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें घर बनाने के लिये तत्काल ढाई लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा। ललिता बाई ने कहा कि "आज भैया शिवराज ने मुझे जो स्नेह दिया है, वह मैं कभी भी भूल नहीं सकती। ललिता बाई ने '' उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आत्मीयता से चाय पिलाई। बहन का अपने प्रति स्नेह देख भाव-विभोर हो गये।
जन-दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री चौहान निरंजन वार्ड में नेत्रहीन बालिका संतोष मेहरा से मिले। मुख्यमंत्री ने उसे स्वेच्छानुदान से 50 हजार रूपये की राशि प्रदान की और अधिकारियों को निर्देश दिये कि उसकी आँखों की जाँच करवा कर हर संभव इलाज कराया जाये। वे सरस्वती सोनझरिया और अन्य बहनों से भी मिले। मुख्यमंत्री चौहान ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी जो भी समस्या होगी उसका त्वरित निराकरण किया जायेगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ ही सहायिकाओं का भी मानदेय बढ़ाया गया है। शीघ्र ही अतिथि शिक्षकों और आशा बहनों की समस्याओं के समाधान के लिये भी सम्मेलन बुलाया जायेगा। रसोइया बहनों का भी ध्यान रखा जायेगा।

22 July, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया