Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान के आगर-मालवा में ‘जनदर्शन’ के दौरान उमड़ा जन-सैलाब समरसता यात्रा भी बनी जनदर्शन का हिस्सा

भोपाल : 2 अगस्त ;,विकास पर्व के अन्तर्गत आगर-मालवा में जनदर्शन के दौरान अपार जनसमूह ने पुष्पों की वर्षा कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। कहीं घरों की छत से, कहीं मंच से पुष्पों की वर्षा की, तो कहीं साफा बांधकर और शॉल-श्रीफल भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। लाड़ली बहनों ने प्यारे भैय्या एवं लाड़ली भांजियों ने प्यारे मामा के स्वागत में फूलों की वर्षा की। मुख्यमंत्री के स्वागत एवं सम्मान में बच्चे, युवाओं, महिलाओं के साथ ही बुजुर्ग भी पीछे नहीं रहे। लाड़ली बहनों सहित अन्य हितग्राहियों ने विभिन्न जन-कल्याणकारी शासकीय योजनाओं के नाम और "धन्यवाद भैय्या" लिखी तख्तियाँ लहराकर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।मुख्यमंत्री का जनदर्शन छावनी चौराहा से भगोरिया नृत्य-दल की अगवानी में प्रारंभ हुआ। संत शिरोमणि रविदास की समरसता यात्रा भी जनदर्शन का हिस्सा बनी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चरण पादुका का पूजन एवं संतों का सम्मान कर यात्रा का शुभारम्भ किया।

जनदर्शन यात्रा छावनी चौराहा से छावनी झंडा चौक, रत्नसागर तालाब रोड़, नाना बाजार, सराफा बाजार, हाटपुरा, बड़ौद दरवाजा, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुँची। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यावसायिक, शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प-मालाओं से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया गया। जनदर्शन गाजे-बाजे के साथ जैसे-जैसे छावनी चौराहा से अपार भीड़ के साथ आगे बढ़ा, मुख्यमंत्री चौहान का विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा तथा साफा बांधकर हार्दिक स्वागत किया गया।

जनदर्शन यात्रा में जल संसाधन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य-विकास मंत्री तुलसी सिलावट, जिला खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, विधायक विक्रम सिंह राणा, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई चौहान, पूर्व विधायक गोपाल परमार, लालजी राम मालवीय, रेखा रत्नाकर, बद्रीलाल सोनी, चिंतामण राठौर सहित अन्य जन-प्रतिनिधि और विशाल संख्या में जन-समुदाय शामिल हुआ।

 

 


 

02 August, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया