Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

पन्ना जिले तक नर्मदा मैया का जल लाने के प्रयास होंगे - मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल : 18 अगस्त ; मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पन्ना जिले के गुन्नौर क्षेत्र में नर्मदा जल लाने के लिए तकनीकी परीक्षण करवाया जाएगा। जिले के नागरिकों को नर्मदा मैया का पानी उपलब्ध कराया जायेगा। गुन्नौर के महाविद्यालय में विज्ञान की कक्षाएँ प्रारंभ की जाएंगी। साथ ही स्थानीय कन्या विद्यालय के उन्नयन की कार्यवाही भी की जाएगी। मुख्यमंत्री चौहान पन्ना जिले के गुन्नौर में जनदर्शन के पश्चात लाड़ली बहनों और नागरिकों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने 677 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान आकर्षित किए जाने पर कहा कि क्षेत्र में क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत और भितरी मुटमुरू बांध निर्माण का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जन-कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। जिले के गुन्नौर, अमानगंज और देवेन्द्र नगर नगरीय निकायों के विकास कार्यों के लिए एक-एक करोड़ रूपए की राशि दी जाएगी। विभिन्न मांग पत्रों और नागरिकों के सुझावों पर गंभीरता से विचार कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। क्षेत्र में क्षतिग्रस्त तालाब की मरम्मत और बांध निर्माण का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पूर्व सरकार ने योजनाओं के क्रियान्वयन पर पलीता लगा दिया था। आज मध्यप्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिन-रात जनसेवा में लगे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आगामी 30 अगस्त को रक्षा-बंधन पर्व है। बहनों को भाई का उपहार मिलने वाला है। आगामी 27 अगस्त को दोपहर 1.00 बजे महत्वपूर्ण फैसला लिया जाएगा। लाड़ली बहनों ने यहाँ पगड़ी पहनाकर मेरा स्वागत किया है, इनका सम्मान कभी कम नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि फूल बरसाकर स्वागत करने वाली लाड़ली बहनों की राह में कभी कांटे आने दिए जाएंगे। लाड़ली बहनों की जिन्दगी में कभी अंधेरा न आए, यह मेरा संकल्प है। राखी का कच्चा धागा स्नेह का प्रतीक है। बहनों की आँखों में आँसू नहीं रहने दूंगा। हम मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण का इतिहास बनाएंगे। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन प्रारंभ किया गया है। बहनों का सम्मान इस योजना से बढ़ रहा है। लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार ने 15 हजार करोड़ रूपए का प्रबंध किया है। प्रयास यह है कि विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से बहनों की मासिक आमदनी 10 हजार रूपए तक हो जाए। प्रदेश में दुराचारियों के लिए कठोर सजा और फांसी तक के प्रावधान किए गए हैं। कार्यक्रम में खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद वी.डी.शर्मा और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
जनदर्शन में गुन्नौर के नागरिक मुख्यमंत्री चौहान के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। अनेक स्थानों पर मंच बनाकर मुख्यमंत्री का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री चौहान ने 677 करोड़ 49 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया।

18 August, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया