Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सागर, बीना और विदिशा में जनसभाओं को संबोधित किया

सागर/विदिशा ,7अक्टूबर ; साल 2023 के पहले मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था और सड़कें कम खड्डे ज्यादा नजर आते थे। ना यहां सिंचाई की सुविधा किसानों को मिलती थी ना अस्पताल की सुविधा थी। शौचालय माता बहनों के पास नहीं थे और स्कूलों में कमरे नहीं थे,लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई तब से पूरे प्रदेश की तस्वीर बदल गई। अब मध्यप्रदेश को देश भर में विकसित राज्य के नाम से जाना जाता है। यह बात केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने सागर जिले के खुरई में भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राज में बस 7 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई होती थी, लेकिन अब 47 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई की जाती है। अगले पांच सालों में खुरई में ऐसा कोई गांव नहीं होगा जहां सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं मिलेगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने कभी नहीं सोचा की बड़ी ट्रेन चलाई जाना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वंदे भारत ट्रेनें चलाने का काम किया और लगातार जारी है। मध्यप्रदेश भी इस सौगात से अछूता नहीं रहा हें आज वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे आरामदायक और आधुनिक ट्रेन है। देश में 75 साल में मात्र 15000 किलोमीटर विद्युतीकरण हुआ था। मोदी जी की सरकार ने 9 सालों में 40000 किलोमीटर रेलवे लाइन थी उसका विद्युतीकरण कर दिया है। कांग्रेस ने 60 साल के शासन में डेढ़ करोड़ पक्के मकान बना कर दिए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 साल में 4 करोड़ पक्के मकान बना कर दे दिए।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राज में महिलाओं को सम्मान देने के लिए शौचालयों तक के बारे में सोचा नहीं गया। देश में मोदी जी की सरकार ने 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनाकर महिलाओं और उनके परिवार को सम्मान देने का काम किया है। उज्जवला गैस योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। किसानों की सम्मान निधि राशि बैंक में सीधे जा रही।
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही वादाखिलाफी करती आयी है। कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया लेकिन गरीबी नहीं हटी। बीते विधानसभा चुनाव में कर्जमाफी का किसानों से वादा किया, लेकिन किसानों को डिफाल्टर बना दिया। गरीबों के साथ अत्याचार के सारे रिकार्ड तोड दिए है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने अभूतपूर्व रूप से गरीबों के लिए काम किया है। रिकार्ड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।
ठाकुर ने कहा कि आज दुनिया प्रधानमंत्री मोदी जी के मॉडल की चर्चा करती है। यह सब कुछ देश के विकास और आपके विश्वास के कारण हो पाया है। अब सबकी भारत पर नजर है और हमारी नजर तीसरी अर्थव्यवस्था देश बन जाए उस पर है। ठाकुर ने कहा कि धारा 370 हटाई गई, पहले वहां तिरंगे को जलाया जाता था आज शान से तिरंगा लहराया जाता है।
ठाकुर ने कहा कि प्रियंका गांधी राजस्थान में अपराध के ग्राफ का जिक्र नहीं करती। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार में 2 लाख महिलाओं पर अत्याचार के मामले दर्ज हुए। 35 हजार बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए, लेकिन प्रियंका गांधी को यह सब नहीं दिखता। प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान कहा था लड़की हूं लड़ सकती हूं लेकिन राजस्थान की लड़की के लिए खड़ी नहीं हो सकती।
ठाकुर ने कहा कि भारत मदद मांगने वाला नहीं, अब मदद देने वाला मददगार बना है। यह बढ़ते भारत की ताकत है। पहले 26/11 का हमला हुआ तो मनमोहन सिंह जी साइलेंट मोड पर चले गए थे, मोनी बाबा हो गए थे। अब आतंकवादी घुसपैठ करते हैं तो घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की जाती है। श्री ठाकुर ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह को प्रचंड बहुमत से जिताकर एक बार फिर आशीर्वाद देना है। भाजपा जीतेगी तो देश मजबूत होगा।

 

07 November, 2023

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया