Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

पार्टी प्रत्याशी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लेकर चुनाव में कार्यकर्ता जुट जाएं ; डिप्टी सीएम मौर्य

सतना/रीवा, 03 मार्च : जिन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराया है, उन्हें लोकसभा चुनाव में देश और प्रदेश की जनता ठुकरा देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गरीब कल्याण की योजनाओं ने लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया है। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। इस लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय मिलना तय है। पार्टी के प्रत्याशी को ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। यह बात उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सतना के टाउन हॉल और रीवा जिला कार्यालय के सामने स्थित मैदान में लोकसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के सतना से प्रत्याशी सांसद गणेश सिंह और रीवा से जनार्दन मिश्रा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प दिलाया।
मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास से कार्य कर रही है। 22 जनवरी को देश और दुनिया के सभी रामभक्तों की ओर से अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने की है। प्रधानमंत्री जी ने प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ अयोध्या का 500 वर्षों बाद गौरव वापस लाने का कार्य किया है। भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने ठुकरा दिया। जिन लोगों और दलों ने भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठ का निमंत्रण ठुकराया है, उन्हें इस लोकसभा चुनाव में जनता ठुकरा देगी। देश की जनता के साथ भाजपा के प्रयासों से ही अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हुआ है।
मौर्य ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने धारा 370 हटाया। धारा 370 हटाने के बाद से जम्मू-कश्मीर की जनता जर्नादन बहुत खुश है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में चलाई जा रहीं गरीब कल्याण की योजनाओं, सुशासन, विकास से देश की जनता में भाजपा के प्रति जो विश्वास पैदा हुआ है, उससे पार्टी देश में 370 से अधिक सीटें जीतने जा रही है।
मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की देश और प्रदेश में जब भी सरकार रही, भ्रष्टाचार चरम पर था। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी रही है। कांग्रेस नेता स्व. राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते हुए कहा था कि मैं दिल्ली से गरीबों और विकस कार्यों के लिए एक रूपए भेजता हूं तो जनता तक 15 पैसे ही पहुंचता है। लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सीधे हितग्राहियों के खाते में राशि डीबीटी योजना से भेजकर भ्रष्टाचार को पूरी तरह से समाप्त कर दिया। प्रधानमंत्री जी किसी भी भ्रष्टाचारी को छोड़ेंगे नहीं, जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उनसे पाई-पाई वसूली की जा रही है।
मौर्य ने कहा कि भारत को विकसित बनाने और विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना है। नरेंद्र मोदी जी को ऐतिहासिक बहुमत से तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा को 370 से अधिक और एनडीए गठबंधन को 400 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प लेकर पार्टी कार्यकर्ता चुनाव कार्य में जुट जाएं। आप सभी कार्यकर्ता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी को ऐतिहासिक बहुमत दिलाने के लिए 100 दिन का समय पार्टी को दें और अपने-अपने बूथ, मंडल और शक्ति केन्द्र मे सक्रिय होकर पार्टी को जिताने का काम करें।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रीवा जिला कार्यालय अटल कुंज के सामने मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नही करती वल्कि हमारे लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। पिछले 10 वर्षो में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई उंचाई हासिल की है। मोदी सरकार ने देश में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन स्थापित किया है। देश में नए एयरपोर्ट बनाए गए हैं और एयर कनेक्टिविटी बढ़ी है। हजारों किलोमीटर सड़कें और एक्सप्रेस वे बनाए गए हैं, जिससे देश में गतिशीलता बढ़ी है। रेल परिवहन को गति देने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई गई है। मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ी हैं। देश में नए एम्स और मेडिकल कालेज खोले गये हैं। देश में डिजिटल क्रांति भी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही संभव हुई है। विकास के साथ-साथ देश की विरासत को संजोने का काम भी मोदी सरकार कर रही है। श्री मौर्य ने कहा कि मोदी सरकार देश को फिर से विश्वगुरु बनाने के रास्ते पर आगे बढ़ा रही है। सम्मेलन को सांसद जनार्दन मिश्रा, जिला अध्यक्ष रीवा डॉ. अजय सिंह ने भी सम्बोधित किया।
आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा, सहित पदाधिकारी पर उपस्थित थे ।

03 March, 2024

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया