Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में भाईदूज पर आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संवाद किया ।

सागर, 26 मार्च : अगर हम इस बात पर विचार करें कि हमारा पुरुषार्थ क्या है, पराक्रम क्या है, आप किस संस्कृति से जुड़े हैं, हमारी पहचान क्या है, तो हमारा अतीत जुड़ता रणचंडी भवानी दुर्गा से। जब-जब भी आसुरी शक्तियों ने अपना अधिकार जमाना चाहा, तो मां दुर्गा ने महादेव को भी पीछे रखकर अपनी खड़्ग उठाई और संस्कृति की रक्षा की। मां दुर्गा की तरह ही रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंती बाई और रानी दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं ने भी अपने देश और संस्कृति की रक्षा के लिए दुश्मनों को धूल चटा दी। इन वीरांगनाओं ने दिखा दिया कि बहनें अपने देश और संस्कृति की रक्षा में किसी से पीछे नहीं हैं। हमारी प्रदेश सरकार ने इन बलिदानी बहनों की स्मृति को संजोने के लिए अनेक कदम उठाए हैं, वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार बहनों के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भाई-दूज के अवसर पर सागर के बेलहरा एवं गुना के बीनागंज में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि दुनिया के लिए भारत और भारत की संस्कृति यह एक बहुत बड़ा रहस्य है, आश्चर्य है। दुनिया के अन्य देशों में देश से जुड़े हुए सारी व्यवस्था पुरुषों पर ही आधारित है। लेकिन भारत की संस्कृति मातृ सत्तात्मक है। मां भगवान का साक्षात स्वरूप है, श्रद्धा और आस्था की मूर्ति है। भगवान को हमने देखा नहीं, लेकिन मां को देख लो तो भगवान के दर्शन अपने-आप हो जाते हैं। हम भारत के लोग समूची पृथ्वी को मां के रूप में देखते हैं। जिस तरह मां हमें जन्म देती है, हमें रिश्तों से जोड़ती है, उसी तरह बहनों से हमें दुलार मिलता है। हमारे माथे पर बहनों का लगाया तिलक और हाथों में बांधा जाने वाला धागा हमारी शक्ति का आधार बनता है। यह हमें दुनिया की किसी भी ताकत से लड़ने का साहस और पराक्रम देता है तथा हमारे सिर को किसी के आगे झुकने नहीं देता। इसलिए भाई-दूज पर सभी बहनों को प्रणाम करता हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में बहनों की तकलीफों को अगर सबसे पहले किसी ने समझा है, वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने माता-बहनों की समस्याओं को समझते हुए हर घर में शौचालय बनवाए। करोड़ों बहनों को पक्के घर दिए, इन घरों में नल से पानी पहुंचाया और करोड़ों बहनों को उज्जवला गैस कनेक्शन देकर धुएं से मुक्ति दिलाई। प्रधानमंत्री जी ने बहनों के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए उन्हें लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया। इसके बाद बहनों की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने की जिम्मेदारी भी बहनों पर है। आप सभी भाई-दूज पर्व पर लोकसभा चुनाव में कमल खिलाने का संकल्प लें।
डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बहनों के सशक्तीकरण का बीड़ा उठाया और लाड़ली बहना योजना शुरू की। कांग्रेस के लोग कहते थे, यह योजना तो सिर्फ चुनाव तक रहेगी, सरकार के पास पैसे ही नहीं हैं बहनों को देने के लिए। इसलिए यह योजना बंद हो जाएगी। लेकिन यह योजना न आज बंद हुई और न कल बंद होगी, यह हमेशा चलती रहेगी । हमने सोच-विचार के बाद योजनाएं लागू की हैं और बहनों के सशक्तीकरण की कोई भी योजना प्रदेश में बंद नहीं होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम जिन देवी-देवताओं को मानते हैं, जिनसे हमारी पहचान है, अंग्रेजों ने सबसे पहले हमारे उन्हीं देवी-देवताओं भगवान राम, कृष्ण तथा महापुरुषों महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, कबीर दास जी, तुलसीदास जी आदि को विस्मृत करने का षडयंत्र रचा। उन्हें पाठ्यक्रमों में शामिल नहीं किया गया। वो हमें नास्तिक बनाने लगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उस शिक्षा नीति को बदलकर नई शिक्षा नीति लागू की है, जिसमें हमारे देवी देवताओं और महापुरुषों को उचित स्थान दिया गया है। डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार जहां-जहां भी भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के कदम पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद भी कांग्रेस ने जानबूझकर रामजन्म भूमि विवाद को 70 सालों तक लटकाए रखा ताकि वह उसे हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने के हथियार के तौर पर उपयोग कर सके। डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के दिग्विजयसिंह जैसे लोग हमें ये ताने देते थे कि मंदिर वहीं बनाएंगे, पर तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर भी बन गया है और 22 जनवरी को भव्य मंदिर में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी हो गई। लेकिन कांग्रेस के लोगों ने भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा कर एक बार फिर भगवान श्रीराम का अपमान किया है। कार्यक्रम को प्रदेश शासन के मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत, सांसद प्रत्याशी श्रीमती लता वानखेड़े ने संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को सागर लोकसभा के सुरखी विधानसभा में आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल होकर बहनों से संवाद किया। यहां बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया।

26 March, 2024

देश की जनता अपना अमूल्य मत इंडी गठबंधन को देकर खराब नहीं करेगी - डॉ. नरोत्तम मिश्रा
इंडी गठबंधन बेल और जेल वाले नेताओं का जमावड़ा है,
कूनो राष्ट्रीय उद्यान मै चीतों की वजह से आदिवासियों की जिंदगी बदल रही ,
सहरिया जनजाति के लिए आरक्षित श्योपुर के कराहल ब्लाक से रिपोर्ट
नागौद के नाराज भाजपा विधायक को मनाने प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे
सिद्धार्थ कुशवाहा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं
अमित शाह ने छिंदवाड़ा में ऊंट खाना स्थित राम मंदिर में दर्शन किए
रोड शो हुआ, और पार्टी के नेताओं को जीत का मंत्र भी दिया।
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार के माथे पर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बनाने का कलंक है :शिवराज
पूर्व मुख्यमंत्री ने राजगढ़ लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के समर्थन में जनसभा और नामांकन दाखिल कार्यक्रम में हुए शामिल। -