Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

राहुल गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की कसम खाई है ; शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, 04 पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुरूवार को नर्मदापुरम् पहुंचें और नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेशभर में दौरा कर रहें हैं। आज उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती भी है, मैं दादा माखनलाल जी के चरणों में प्रणाम करता हूं, मुझे गर्व है ये कहते हुए की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाबई का नाम माखनलाल नगर करने का सौभाग्य मिला है। आज हम सब प्रसन्न है कि, होशंगाबाद का नाम भी नर्मदापुरम हो गया है। वहीं चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, यहां से जीत का ऐसा रिकॉर्ड बनाओ कि दुनिया देखती रह जाए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने भारत को क्या दे दिया है, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास न तो नियत है न ही नीति है और न ही कोई नेता है। आजादी के बाद महात्मा गांधी जी ने कहा था कि, कांग्रेस का उद्देश्य पूरा हो गया है इसलिए कांग्रेस को समाप्त कर नए राजनीतिक दल का गठन करना चाहिए लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने उनकी बात नहीं मानी और कांग्रेस को भंग नहीं किया। उस वक्त नेहरू जी ने तो महात्मा गांधी जी की बात नहीं मानी लेकिन राहुल गांधी ने कसम खा कर रखी है कि, वो गांधी जी के सपने को पूरा करेंगे और कांग्रेस को समाप्त करके ही चैन की सांस लेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व है, राम हमारे आराध्य है, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं। राम हमारी रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी सासों में बसे हैं, बिना राम के ये देश नहीं जाना जा सकता है। 500 साल के लंबे सघर्ष के बाद आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान होने वाले थे। सारा देश आनंद के उत्सव में डूबा हुआ था। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि, हम नहीं जाएंगे। कांग्रेस के तो करम ही फूटें हैं। आज कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विनाशकाले विपरित बुध्दि इस कांग्रेस को अब कोई बचा नहीं सकता है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मुझे कहते हुए आनंद और संतोष है कि, ये भारतीय जनता पार्टी है जो समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट देकर जनता की सेवा का अवसर देती है। होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह किसान परिवार के हैं, 24 घंटे जनता की सेवा करते हैं। नर्मदापुरम की जनता से मेरी अपील है कि, खुद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ें। यहां के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

04 April, 2024

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया