Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में संपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधित

पन्ना, 09 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा के आयोजन का निमंत्रण कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी ठुकराया था। ऐसे राम विरोधियों को बुंदेलखंड की पावन धरती कभी स्वीकार नहीं करेगी। खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की जनता ने पिछले लोकसभा चुनाव में ऐसा आशीर्वाद भाजपा को दिया कि इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने यहां मैदान ही छोड़ दिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पन्ना जिले के गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में संपर्क कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा का जनसंपर्क के दौरान ककरहटी सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने घरों की छतों और जेसीबी से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार करने वालों को माफ नहीं किया जा सकता । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अयोध्या में 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कर दुनियाभर में भारत का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निमाण हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि अयोध्या जाने वाले श्रीराम भक्तों पर गोलियां चलाने वालों और श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार करने वालों को बुंदेलखंड की पावन धरती कभी माफ नहीं करेगी।
प्रधानमंत्री जी के प्रति जनता का ऐसा विश्वास की पार्टियां मैदान छोड़ रहीं*नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति मध्यप्रदेश और देश की जनता का ऐसा विश्वास और आशीर्वाद है कि विपक्षी राजनीतिक दल मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। खजुराहो में 2019 के लोकसभा चुनाव में आप लोगों के आशीर्वाद से मुझे 4 लाख 93 हजार से अधिक मतों से जीत मिली थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता से घबराकर इस लोकसभा चुनाव में खजुराहो संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने मैदान छोड़ दिया है। खजुराहो संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाजवादी पार्टी मैदान में है। मित्रों आप लोगों को अच्छे से मालूम है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण बहुजन समाजवादी पार्टी ने भी ठुकराया था। खजुराहो संसदीय क्षेत्र सहित पूरे मध्यप्रदेश की जनता भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा का आमंत्रण ठुकराने वालों को सबक सिखाने का मन बना लिया है।
जनता तय कर चुकी है मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीब कल्याण और जनहितैषी योजनाओं को लागू करके हर गरीब की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा भारत को वर्ष 2047 तक विश्व गुरू बनाने के लिए कार्य कर रही है। देश के गरीबों का जीवन बदलने वाले नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मन देश की जनता ने बना लिया है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से आम जनता चुनाव लड़ रही है।
राज परिवार की अजया सिंह ने भाजपा की ली सदस्यता . भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष बहुजन समाज पार्टी के नेता राजकुमार कुशवाहा एवं राज परिवार की श्रीमती अजया सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों ने भी भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को भाजपा का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन मंत्री दिलीप अहिरवार, पूर्व मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा प्रभारी योगेश ताम्रकार, सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

09 April, 2024

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया