Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

ओरछा में 'नमस्ते ओरछा' की तैयारियों का मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया

भोपाल : रविवार, वाणिज्यिक कर मंत्री बृजेन्द्र सिंह राठौर ने ओरछा में 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव की तैयारियों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने प्रमुख आयोजन स्थलों, मार्गों, ऐतिहासिक इमारतों में किये जा रहे संरक्षण एंव संधारण के कार्यों की समीक्षा की। श्री राठौर ने अधिकारियों को महोत्सव से जुड़े सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये।

मंत्री राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री कमल नाथ 'नमस्ते ओरछा' महोत्सव का 6 मार्च को शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय महोत्सव में ओरछा के प्राकृतिक सौन्दर्य, पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक महत्व, बुन्देली खान-पान एवं लोक कलाओं को प्रोत्साहित किया जायेगा। फूड और क्राफ्ट बाजार भी लगाया जाएगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध शेफ भाग लेंगे। श्री राठौर ने जानकारी दी कि महोत्सव में मुख्य रूप से बुंदेली संस्कृति, भाषा, साहित्य को शामिल किया जा रहा है। कार्यक्रम से विदेशी पर्यटकों को बुन्देलखण्ड के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, साहित्य आदि से परिचित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में ओरछा की प्राचीन धरोहरों के साथ महाकवि केशव, चन्दशेखर आजाद, नृत्यांगना रायप्रवीण आदि महान विभूतियों के बारे में कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी दी जायेगी।

 

 

 

01 March, 2020

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया