Hindi News Portal
मध्यप्रदेश

जबलपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, मंडला में भी नई सड़कों की सौगात

जबलपुर 7 नवम्बर ; केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मप्र में करोड़ों की 13 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने जबलपुर पहुंचे। यहां डुमना एयरपोर्ट पर उनका आगमन हुआ। जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, सांसद राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक समेत भाजपा विधायकों और नेताओं ने उनकी अगुवाई की। एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद गडकरी को मंडला और जबलपुर के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इसके कुछ देर बाद वह हेलीकाप्टर से सीएम शिवराज सिंह के साथ मंडला के लिए रवाना हो गए। मंडला संसदीय क्षेत्र में 1261 करोड़ की 5 सड़क परियोजनाए तैयार की गई है। जिसमें नेशनल हाईवे क्रमांक 30 का मंडला-जबलपुर का निर्माणाधीन मार्ग भी शामिल है। इसके अलावा क्षेत्र को अन्य जिलों को जोडऩे वाली महत्वपूर्ण सड़कों की रंगत भी बदली जाएगी। सड़कों के चौड़ीकरण के साथ पुल-पुलियों का निर्माण भी प्रोजेक्ट में शामिल है। मंडला में सड़कों के शिलान्यास कार्यक्रम के बाद गडकरी दोपहर को जबलपुर पहुंचेंगे। जहां 8 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम है। आयोजन को लेकर दोनों ही जगहों पर विशेष तैयारियां की गई, यह सौगात आने वाले चुनाव के मद्देनजर बड़ी अहम् मानी जा रही है।

07 November, 2022

हम आरक्षण को 50% से आगे ले जाएंगे-राहुल गांधी
मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया,
मध्य प्रदेश की नौ लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन
रविवार शाम छह बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा।
ग्वालियर की धरती जनसंघ के जमाने से प्यार देती रही है, यह वीरों की धरती है ; डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव, अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाह के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए
लाड़ली बहना योजना लाने का श्रेय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जाता है ; शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने गुना लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया
कांग्रेस की रानी और शहजादे भ्रष्टाचार के मामले में जमानत पर हैं ये इस लायक नहीं कि उसके बारे में कुछ बोला जाए - उमा भारती
मोदी जी के हाथ मजबूत करने के लिए हर मतदाता भाजपा को वोट दें - सिंधिया