Smt. Anita Vyas w/o Umakanat Vyas
9893309737, 7697379737
सोमवार को राजधानी भोपाल मै मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा महिला मोर्चा के व्दारा रक्षा बन्धन से पूर्व राखी संग पाती कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस आयोजन में प्रदेशभर की महिला मोर्चा की पदाधिकारी व बड़ी संख्या में सदस्य बहिनो ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा को स्वनिर्मित राखियां बांधी और लंबी आयु की कामना की |
जधानी भोपाल मै भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को विधि-विधान से पूजन अर्चन व कन्यापूजन के साथ चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन हुआ ।उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने भगवान से 2023 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के ऐतिहासिक विजय की कामना की। इस अवसपर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव, केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपथित थे |
राजधानी भोपाल मै शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट पार्क मै नियमित पौधा रोपण कार्यक्रम के बाद कहा कि राज्य शासन ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में 21 से 23 वर्ष आयु की बहन-बेटियों को भी शामिल करने का निर्णय लिया है। साथ ही योजना में वे बहनें भी शामिल होंगी, जिनके पास 5 एकड़ से कम जमीन है। लेकिन ट्रेक्टर होने से फोरव्हीलर के मापदंड की वजह से योजना में शामिल नहीं हो पाई है। |