नई दिल्ली ‘ 28 जुलाई ; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार की देर रात कई राज्यों में नए राज्यपालों की नई नियुक्तियों को मंजूरी दी । राष्ट्रपति भवन द्वारा इसे लेकर देर रात एक विज्ञप्ति भी जारी की गई है, महाराष्ट्रि विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थाीन का राज्य,पाल नियुक्ता किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे। राजस्थागन से पूर्व राज्य्सभा सांसद ओम प्रकाश माथुर को तेलंगाना और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजस्था न का राज्युपाल नियुक्त किया है। असम से पूर्व लोकसभा सांसद रामेन डेका को छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के पूर्व मंत्री सी.एच. विजय शंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
सिक्किम के वर्तमान राज्यपाल लक्ष्मकण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपपाल नियुक्त किया गया है। उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पूर्व भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी के. कैलाशनाथन को पुद्दुचेरी का उपराज्य पाल नियुक्ति किया गया है।