Hindi News Portal
26 April, 2025
देश

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर,अंतिम दर्शन के लिए कल कांग्रेस मुख्यालय लाया जाएगा

नई दिल्ली 27 दिसंबर: देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारत सरकार ने 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे और किसी भी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सभी भारतीय मिशनों और उच्चायोगों में विदेशों में भी राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। वहीं, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को कल यानी 28 दिसंबर को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा। पत्र में गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया, “भारत सरकार अत्यंत दुःख के साथ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के 26 दिसंबर को एम्स अस्पताल, नई दिल्ली में निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में 26 दिसंबर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक सरकार 7 दिनों के राजकीय शोक की घोषणा करती है। इस दौरान पूरे भारत में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राजकीय शोक की अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। यह भी निर्णय लिया गया है कि स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। विदेश में स्थित सभी भारतीय मिशनों और उच्चायोगों में भी अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।” बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को 92 साल की उम्र में यहां एम्स में निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि उन्हें शाम 8.06 पर एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उम्र से संबंधित बीमारियों के लिए उनका उपचार चल रहा था और घर पर वह अचानक बेहोश हो गए थे। उन्होंने गुरुवार रात 9.51 बजे अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे थे। उनकी गिनती देश के बड़े अर्थशास्त्रियों में होती थी।

27 December, 2024

पाकिस्तानी बहू सादिया अल्वी ने अपने पांच वर्षीय अजान के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई
मेरे पास पाकिस्तानी नागरिकता है
केंद्र सरकार के 48 घंटे के अल्टीमेटम का असर, मेरठ जोन से 150 से अधिक पाकिस्तानियों को वापस भेजा
सहारनपुर, हापुड़, मेरठ सहित सात जिलों में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की गई
पहलगाम हमले के बाद दिल्ली स्थित पाक हाईकमीशन में केक ले जाते दिखा कर्मचारी,
भीड़ ने रोका पूछा- किस बात का जश्न है?
पहलगाम आतंकी हमले पर पीएम मोदी की दहाड़, बोले- आतंकियों को उनकी कल्पना से भी बड़ी सजा मिलेगी
पंचायत में पंचायती राज स्थापना दिवस पर आयोजित सभा मै कहा
पहलगाम हमले पर हुई सर्वदलीय बैठक मै राहुल गांधी ने सरकार की हर कार्रवाई के लिए विपक्ष का समर्थन है
सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया गया और पाकिस्तान नागरिकों का वीजा बंद कर दिया गया