Hindi News Portal
छत्तीसगढ़

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर भाजपा में उत्साह, सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय में की मुलाकात

नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी

रायपुर 25अक्टूबर ; भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंचीं। रायपुर एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उनसे मुलाकात करने पहुंचे।
एयरपोर्ट पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, विधायक राजेश मूणत और रायपुर की महापौर मीनल चौबे सहित अन्य नेताओं ने स्मृति ईरानी का स्वागत किया। उनके दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
पोस्टर-बैनर पर रोक, सड़कों पर दिखे भाजपा के झंडे
स्मृति ईरानी के स्वागत के लिए राजधानी रायपुर में होर्डिंग और बैनर नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में भाजपा के झंडे नजर आ रहे हैं। बड़े नेताओं के आगमन पर आमतौर पर पोस्टर-बैनर से सजने वाली राजधानी में इस बार अलग नजारा देखने को मिल रहा है। वहीं, भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रस्तावित बाइक रैली को भी देर रात रद्द कर दिया गया।
बृजमोहन अग्रवाल बोले—उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी
स्मृति ईरानी के आगमन पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन और सरकार बेहतर समन्वय के साथ काम करेंगे तथा प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
स्वागत के लिए पोस्टर-बैनर नहीं लगाए जाने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को चुनाव लड़ने की प्रतिस्पर्धा में उलझने के बजाय संगठन को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं को चुनाव लड़ना है, उनके पोस्टर लगाए जाते हैं, लेकिन पोस्टर लगाने से कोई विशेष लाभ नहीं होता। कार्यकर्ताओं को संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए काम करना चाहिए।
लक्ष्मी वर्मा ने बैठकों को बताया अहम
राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी के रायपुर पहुंचने के बाद विभिन्न बैठकें आयोजित की जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता और अधिक मजबूती के साथ काम करेंगे।
स्मृति ईरानी का यह दो दिवसीय दौरा प्रदेश में भाजपा संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्ययोजनाओं के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

26 October, 2026

स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर भाजपा में उत्साह, सीएम साय ने प्रदेश कार्यालय में की मुलाकात
पोस्टर-बैनर पर रोक, सड़कों पर दिखे भाजपा के झंडे
RSS प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे संगठन की बैठकों में शामिल होंगे
23 अक्टूबर को प्रांत कार्यकारिणी की बैठक, संगठनात्मक ढांचे में बदलाव और युवाओं को जोडऩे की रणनीति पर हो सकती है चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की
जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विषयों की जानकारी साझा की
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना किया साकार : शिवराज सिंह चौहान
गरीब का पक्का घर सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
‘नमस्ते’ योजना में छत्तीसगढ़ संयुक्त रूप से देश में प्रथम
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरीय निकायों और विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई,