Hindi News Portal
राज्य

झारखंड के मंत्री का अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की सियासत में हलचल मची

रांची 24 अपै्रल ; एक वायरल वीडियो क्लिप ने रविवार रात से झारखंड की सियासत में हलचल मचा दी है। यह वीडियो क्लिप झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का है, जिसमें वह कथित तौर पर एक महिला से वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं। दोनों के बीच हो रही बातचीत अश्लील है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने इसे फर्जी और एडिटेड वीडियो करार देते हुए जमशेदपुर के एसपी को लिखित शिकायत की है और इसकी जांच कराने को कहा है।
बन्ना गुप्ता के मुताबिक इस मामले में उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दूसरी तरफ भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इस वीडियो को शर्मनाक बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री के चरित्र पर सवाल खड़ा किया है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया है।
बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिमी क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक हैं और हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री हैं। रविवार की रात यह वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है। खबर है कि केंद्रीय नेतृत्व के एक जिम्मेदार पदाधिकारी ने इस वीडियो की सत्यता पर प्रदेश कमेटी से रिपोर्ट मांगी है।
सियासी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर यह वीडियो रविवार की रात से तब वायरल होना शुरू हुआ, जब गोड्डा के भाजपा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा, यह है कांग्रेस का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का यह तथाकथित माजरा है। महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार यह समझ पाता। अगर यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरनेवाली बात है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि हेमंत सरकार के मंत्रिमंडल के सहयोगी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का चाल-चरित्र आज जनता के सामने आया है। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत इसपर भी चुप्पी साधे रखेंगे या कोई कार्रवाई करेंगे।
बन्ना गुप्ता इस वीडियो को फैब्रिकेटेड बता रहे हैं और इस मामले में उन्होंने साइबर थाना बिष्टुपुर में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करायी है। बन्ना गुप्ता ने एसएसपी को पत्र लिखकर बताया है कि उनकी तस्वीर लगाकर किसी व्यक्ति ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया है। ऐसे में साइबर सेल से इसकी जांच करायी जाये। गुप्ता ने कहा कि मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष की भावना से कुछ राजनीतिक विरोधियों ने साजिश के तहत फर्जी वीडियो वायरल किया है।

24 April, 2023

ममता सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 24,000 स्कूल टीचर्स की भर्ती रद्द की
2016 में पश्चिम बंगाल सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकाली थी।
इंसानियत शर्मसार हुई पत्नी के सामने महिला रेप से किया , धर्म बदलने को भी मजबूर किया
शिकायत के आधार पर 7 लोगों पर मामला दर्ज
युपी मै मायावती को झटका बरेली से बसपा उम्मीदवार का पर्चा निरस्त हुआ ,
क्या कारण है जाने ।
प्रधानमंत्री की ही देन है कि कांग्रेस, सपा और बसपा सबको राम कहने के लिए मजबूर हुए : मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री बोले, देश की आस्था, सुरक्षा और विकास से वंचित रखने वालों को एक-एक वोट के लिए है तरसाना
एकनाथ खडसे को दाऊद और छोटा शकील से जान से मारने की धमकी मिली,
धमकी भरे कॉल के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।