Hindi News Portal
26 April, 2025
राज्य

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में गोलिया चली, 2 कर्मचारी घायल;

नई दिल्ली 24 जुलाई : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के परिसर में फायरिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 2 कर्मचारियों पर फायरिंग की गई। घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने 2 हमलावरों को पकड़ लिया है। इसके अलावा फायरिंग के दौरान घायल दोनों लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोली चलते ही आस-पास मौजूद सुरक्षाकर्मी चौकन्ने हो गए और हमलावरों को तुरंत धर दबोचा। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची और आगे की जांच की जा रही है।
पिछले साल सितंबर में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में फायरिंग का मामला सामने आया था। जनाकारी के मुताबिक, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश कैंटीन संचालक से हफ्ता मांग रहे थे। जब कैंटीन संचालक ने हफ्ता देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने वहां फायरिंग कर दी। यह वारदात जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्पेशल वार्ड के पास स्थित कैंटीन के बाहर हुई थी। आधा दर्जन से ज्यादा फायरिंग के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। इस घटना में एक महिला घायल हो गई थी। बताया गया कि कैंटीन के विवाद को लेकर यहां पहले भी लड़ाई और फायरिंग हो चुकी है।
(Rns)

24 July, 2024

पहलगाम हमला से कश्मीर की अर्थव्यवस्था पर्यटन उद्योग पर वार 12,000 करोड़ के कारोबार पर संकट के बादल
आतंकी वारदात ने उस विकास यात्रा पर एक गंभीर ब्रेक लगा दिया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला, 27 से ज्यादा की मौत
हमले में ज्यादातर पर्यटकों की मौत होने की खबर है।
उत्तराखंड: वक्फ संपत्तियों की जांच, समाज के हित में होगा जमीन का इस्तेमाल सीएम धामी
'वक्फ सुधार जन जागरण अभियान’ कार्यशाला
दिल्ली में, बिना पुलिस परमिशन लाउडस्पीकर चलाने पर लगेगा जुर्माना लगेगा
जानें क्या हैं नई गाईडलाइन
गृह मंत्री अमित शाह देश की सुरक्षा और विकास के दर्शन के प्रमुख शिल्पी है ; मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
आजादी की शताब्दी तक हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचने का लक्ष्य