Hindi News Portal
26 April, 2025
मध्यप्रदेश

भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

रतलाम, 25 अप्रैल; भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के तहत् संगोष्ठी आयोजित की गई। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा , पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, मुख्य वक्ता रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने की। इस दौरान जिला महामंत्री निर्मल कटारिया एवं संगीता चारेल तथा भाजपा अ.जा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाष बौरिया मंचासीन रहे।संगोश्ठी मे पहलगाम हमले मे मृत्य हुए देषवासियों को मौन रखकर श्रृद्धाजंलि दी गई।उपमुख्यमंत्री श्री देवडा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर षोशित व पीडि़त लोगो की आवाज थे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहेब की भावना अनुसार ही सबका साथ- सबका विकास का संकल्प लेकर सारी योजनाएं बनाकर काम कर रहे है। कांग्रेस ने बाबा साहेब को लेकर बातें बहुत कही, लेकिन उनके लिए कोई काम नहीं किया। हमेशा बाबा साहेब की उपेक्षा ही की और उन्हे कभी आगे नही आने दिया। बाबा साहेब को चुनाव हराने से लेकर उन्हें संविधान सभा मे आने से रोकने का काम भी कांग्रेस ने किया। बाबा साहब का जीवन सदैव संघर्ष पूर्ण रहा। लेकिन वे बहुमुखी प्रतिमा के धनी थे। भाजपा उनके सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलकर सबका विकास कर रही है।पूर्व विधायक श्री नेमा ने कहा कि लोकसभा चुनाव मे विपक्ष ने कुप्रचार किया कि भाजपा आ जाएगी जो संविधान खतरे मे आ जायेगा। जबकि भाजपा सदैव संविधान का सम्मान करती आई है। भाजपा ने कभी बाबा साहेब के नाम से वोट नही मांगे और ये अभियान इसलिए चलाया कि बाबा साहेब जिस सम्मान के हकदार थे, वह उन्हे मिले। प्रधानमंत्री मोदी जी नेतृत्व मे बाबा साहब द्वारा बताए गए। कई कार्य हुए है और आगे भी देष मे सामाजिक समरसता के काम सदैव होते रहेगे। बाबा साहब ने जो संविधान बनाया, उसमे कांग्रेस ने अपने हित के लिए कई बार संशोधन किए है। आपातकाल लगाना भी इसका ही प्रमाण है। मोदी जी ने सदैव जनता और देश हित में संविधान संशोधन किए और हर वर्ग को विकास में भागीदार बनाया है। बाबा साहेब जो सम्मान भाजपा शासनकाल मे मिला है, वह 70 सालों मे कभी नही मिला।भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा बाबा साहेब की हर स्मृति को सहेज रही है। कांग्रेस ने सर्देव उनका अपमान किया। डॉ. अम्बेडकर सम्मान अभियान के माध्यम से भाजपा ने एक बार फिर संविधान और बाबा साहेब के प्रति अपने भाव प्रकट किए है।आरंभ मे स्वागत भाषण महामंत्री संगीता चारेल ने दिया। इससे पूर्व बाबा साहेब के जीवन पर केन्द्रित गीत की प्रस्तुति प्रयाग चावरे द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार अजा. मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया ने माना।

26 April, 2025

भाजपा बाबा साहेब ने के बताये रास्ते पर चल रही है:- उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान के की संगोष्ठी सम्पन्न
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माँ क्षिप्रा के घाटों की सफाई कर जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागिता की
माँ क्षिप्रा की परिक्रमा करने वाले यात्रियों के लिए दो वर्ष में माँ क्षिप्रा के तट पर 29 किमी घाट और तैयार हो जायेंगे,
पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की स्थानांतरण नीति शीघ्र होगी घोषित: मंत्री पटेल
रीवा जिला योजना समिति की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई
अरुण वर्मा न्यायिक मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय महासचिव बने
वर्मा के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर साथीओ बधाई दी
इन्दौर के बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम सांघवी में गांव के दबंगों ने दलित दूल्हे सहित बारात को मंदिर मै भगवान के दर्शन करने से रोका
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझा