Hindi News Portal
धर्म

««« आज का पंचांग »»»

🌞 सुप्रभातम् 🌞
कलियुगाब्द................5118
विक्रम संवत्..............2073
शक संवत्.................1938
रवि....................दक्षिणायन
मास.......................कार्तिक
पक्ष..........................शुक्ल
तिथी......................अष्टमी
दोप 01.21 पर्यंत पश्चात नवमी
तिथि स्वामी.................सर्प
नित्यदेवी................शिवदूती
सूर्योदय..........06.35.53 पर
सूर्यास्त..........05.45.44 पर
नक्षत्र.....................धनिष्ठा
रात्रि 04.36 पर्यंत पश्चात अश्विनी
योग...........................वृद्धि
रात्रि 11.46 पर्यंत पश्चात ध्रुव
करण..........................बव
दोप 01.21 पर्यंत पश्चात बालव
ऋतु..........................हेमंत
दिन......................मंगलवार
🇦🇺 आंग्ल मतानुसार :-
08 नवम्बर सन 2016 ईस्वी |
🐮 गोपाष्टमी (गौरक्षा संकल्प दिवस) :-
गोपाष्टमी ब्रज में संस्कृति का एक प्रमुख पर्व है। गायों की रक्षा करने के कारण भगवान श्री कृष्ण जी का अतिप्रिय नाम 'गोविन्द' पड़ा। कार्तिक, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा से सप्तमी तक गो-गोप-गोपियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। 8वें दिन इन्द्र अहंकार रहित होकर भगवान की शरण में आये। कामधेनु ने श्रीकृष्ण का अभिषेक किया और उसी दिन से इनका नाम गोविन्द पड़ा। इसी समय से अष्टमी को गोपोष्टमी का पर्व मनाया जाने लगा, जो कि अब तक चला आ रहा है। इस दिन प्रात: काल गौओं को स्नान कराएँ तथा गंध-धूप-पुष्प आदि से पूजा करें और अनेक प्रकार के वस्त्रालंकारों से अलंकृत करके ग्वालों का पूजन करें, गायों को गो-ग्रास देकर उनकी प्रदक्षिणा करें और थोड़ी दूर तक उनके साथ में जाएँ तो सभी प्रकार की अभीष्ट सिद्धि होती हैं। गोपाष्टमी को सांयकाल गायें चरकर जब वापस आयें तो उस समय भी उनका अभिवादन और पंचोपचार पूजन करके कुछ भोजन कराएँ और उनकी चरण रज को माथे पर धारण करें। उससे सौभाग्य की वृद्धि होती है। भारतवर्ष के प्राय: सभी भागों में गोपाष्टमी का उत्सव बड़े ही उल्लास से मनाया जाता है। विशेषकर गोशालाओं तथा पिंजरा पोलो के लिए यह बड़े ही महत्त्व का उत्सव है। इस दिन गोशालाओं की संस्था को कुछ दान देना चाहिए। इस प्रकार से सारा दिन गो-चर्चा में ही लगना चाहिए। ऐसा करने से ही गो वंश की सच्ची उन्नति हो सकेगी, जिस पर हमारी उन्नति सोलह आने निर्भर है। गाय की रक्षा को हमारी रक्षा समझना चाहिए। इस दिन गायों को नहलाकर नाना प्रकार से सजाया जाता है और मेंहदी के थापे तथा हल्दी रोली से पूजन कर उन्हें विभिन्न भोजन कराये जाते हैं।
🕉 गौ या गाय हमारी संस्कृति की प्राण है। यह गंगा, गायत्री, गीता, गोवर्धन और गोविन्द की तरह पूज्य है।
🕉 शास्त्रों में कहा गया है- 'मातर: सर्वभूतानां गाव:' यानी गाय समस्त प्राणियों की माता है। इसी कारण आर्य-संस्कृति में पनपे शैव, शाक्त, वैष्णव, गाणपत्य, जैन, बौद्ध, सिख आदि सभी धर्म-संप्रदायों में उपासना एवं कर्मकांड की पद्धतियों में भिन्नता होने पर भी वे सब गौ के प्रति आदर भाव रखते हैं।
🕉 हम गाय को 'गोमाता' कहकर संबोधित करते हैं। मान्यता है कि दिव्य गुणों की स्वामिनी गौ पृथ्वी पर साक्षात देवी के समान हैं।

🕉 सनातन धर्म के ग्रंथों में कहा गया है- 'सर्वे देवा: स्थिता देहे सर्वदेवमयी हि गौ:।' गाय की देह में समस्त देवी-देवताओं का वास होने से यह सर्वदेवमयी है।
🕉 मान्यता है कि जो मनुष्य प्रात: स्नान करके गौ स्पर्श करता है, वह पापों से मुक्त हो जाता है।
🕉 संसार के सबसे प्राचीन ग्रंथ वेद हैं और वेदों में भी गाय की महत्ता और उसके अंग-प्रत्यंग में दिव्य शाक्तियां होने का वर्णन मिलता है।
🕉 गाय के गोबर में लक्ष्मी, गोमूत्र में भवानी, चरणों के अग्रभाग में आकाशचारी देवता, रंभाने की आवाज़ में प्रजापति और थनों में समुद्र प्रतिष्ठित हैं।
🕉 मान्यता है कि गौ के पैरों में लगी हुई मिट्टी का तिलक करने से तीर्थ-स्नान का पुण्य मिलता है। यानी सनातन धर्म में गौ को दूध देने वाला एक निरा पशु न मानकर सदा से ही उसे देवताओं की प्रतिनिधि माना गया है।
☸ शुभ अंक............4
🔯 शुभ रंग............लाल
⚜ अभिजीत मुहूर्त :
प्रात: 12.10 से 01.32 तक ।
👁🗨 राहुकाल :
अपराह्न 02.55 से 04.18 तक ।
🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा -
यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।
✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.24 से 10.47 तक चंचल
प्रात: 10.47 से 12.10 तक लाभ
दोप. 12.10 से 01.32 तक अमृत
दोप. 02.55 से 04.18 तक शुभ
रात्रि 07.18 से 08.55 तक लाभ ।
🎶 आज का मंत्र :-
|| ॐ एकविराय नमः ||
🍃 आरोग्यं :-
घरेलू उपचार -
1. सर्दी जुकाम के लिये दालचीनी और शहद -
एक ग्राम पिसी दालचीनी में एक चाय का चम्मच शहद मिलाकर खाने से सर्दी जुकाम में आराम मिलता है।
2. टांसिल्स के लिये हल्दी और दूध -
एक प्याला (२०० मिलीली.) दूध में आधा छोटा चम्मच (२ ग्राम) पिसी हल्दी मिलाकर उबालें। छानकर चीनी मिलाकर पीने को दें। विशेषरूप से सोते समय पीने पर तीन चार दिन में आराम मिल जाता है। रात में इसे पीने के बात मुँह साफ करना चाहिये लेकिन कुछ खाना पीना नहीं चाहिये।
3. माइग्रेन और सिरदर्द के लिये सेब-
सिरदर्द और माइग्रेन से परेशान हों तो सुबह खाली पेट एक सेब नमक लगाकर खाएँ इससे आराम आ जाएगा
⚜ आज का राशिफल :-
🐑 राशि फलादेश मेष :-
सुख वृद्धि एवं पारिवारिक उन्नति होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ होगा। विरोधी परास्त होंगे।
🐂 राशि फलादेश वृष :-
खर्चों में कमी करना आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। मनोरंजन में समय बीतेगा।
👫 राशि फलादेश मिथुन :-
आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी।
🦀 राशि फलादेश कर्क :-
अपने काम से काम रखें। कर्ज की चिंता कम होगी। मनोनुकूल सफलता मिलेगी। कार्य समय पर होने से संतोष रहेगा। यात्रा हो सकती है।
🦁 राशि फलादेश सिंह :-
स्वयं के निर्णय लाभप्रद रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
👸🏻 राशि फलादेश कन्या :-
समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। नए विचार, योजना पर चर्चा संभव है। आपसी संबंधों को महत्व दें। मानसिक प्रसन्नता का वातावरण बनेगा।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
भौतिक सुख के साधन मिलेंगे। व्यापार में विस्तार होगा। पुराना रुका पैसा मिलेगा। परिवार के वैवाहिक कार्यक्रमों में व्यस्तता रहेगी।
🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
खान-पान में सावधानी रखें। मांगलिक उत्सवों में शामिल होने के अवसर आएंगे। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे।
🏹 राशि फलादेश धनु :-
व्यापार में लाभदायी अनुबंध होंगे। अल्प परिश्रम से ही लाभ होगा। रुका कार्य होने से हर्ष होगा। आय से अधिक व्यय नहीं करें।
🐊 राशि फलादेश मकर :-
श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों की पूर्ण कृपा रहेगी। क्रोध पर संयम आवश्यक है।
🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
रिश्तेदारों से भेंट होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। इच्छित कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी।
🐟 राशि फलादेश मीन :-
गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। व्यापार में सफलता। पूर्व में किए गए कार्यों के लाभदायी परिणाम देखने को मिलेंगे।
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।
☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

 

08 November, 2016

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।