Hindi News Portal
धर्म

««« आज का पंचांग »»»

सुप्रभातम् 🌞

कलियुगाब्द................5118
विक्रम संवत्..............2073
शक संवत्.................1938
रवि....................उत्तरायण
मास..........................माघ
पक्ष..........................कृष्ण
तिथी.......................पंचमी
प्रातः 11.39 पर्यंत पश्चात षष्ठी
तिथि स्वामी................चन्द्र
नित्यदेवी.........वाह्निवासिनी
सूर्योदय..........07.09.25 पर
सूर्यास्त..........06.04.13 पर
नक्षत्र.............उत्तराफाल्गुनी
रात्रि 12.37 पर्यंत पश्चात हस्त
योग........................शोभन
दोप 12.02 पर्यंत पश्चात अतिगंड
करण......................तैतिल
प्रातः 11.39 पर्यंत पश्चात गरज
ऋतु.........................शिशिर
दिन......................मंगलवार

🇰🇾 आंग्ल मतानुसार :-
17 जनवरी सन 2017 ईस्वी |

☸ शुभ अंक............8
🔯 शुभ रंग............लाल

👁🗨 राहुकाल :
दोप 03.18 से 04.39 तक ।

🚦 दिशाशूल :-
उत्तरदिशा -
यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ चौघडिया :-
प्रात: 09.54 से 11.15 तक चंचल
प्रात: 11.15 से 12.36 तक लाभ
दोप. 12.36 से 01.57 तक अमृत
दोप. 03.18 से 04.39 तक शुभ
रात्रि 07.39 से 09.18 तक लाभ ।

🎶 आज का मंत्र :-
|| ॐ खगेशाय नमः ||

📣 संस्कृत सुभाषितानि :-
अष्टावक्र गीता - द्वितीय अध्याय :-
जनक उवाच -
अहो निरंजनः शान्तो
बोधोऽहं प्रकृतेः परः।
एतावंतमहं कालं
मोहेनैव विडम्बितः॥२-१॥
अर्थात :-
राजा जनक कहते हैं - आश्चर्य! मैं निष्कलंक, शांत, प्रकृति से परे, ज्ञान स्वरुप हूँ, इतने समय तक मैं मोह से संतप्त किया गया॥१॥

🍃 आरोग्यं :-
🤑 उल्टी होने का घरेलू इलाज :-

१) एक गिलास पानी में एक निंबू निचोड लें ,थोडी शकर घोल लें। यह निंबू की शिकंजी पीने से उल्टी रोग में फ़ायदा होता है।

२) मूंग भून लें। २० ग्राम लेकर का काढा तैयार करें। आधा कप काढे में शकर या शहद मिलाकर पीने से उल्टी बंद होगी। साथ में दस्त लग रहे हों तो भी लाभ होगा।

३) धनिये का चूर्ण ३ ग्रामलें, १२ ग्राम चावल का माड में मिलाकर दिन में ३-४ बार देने से उल्टी नियंत्रण में आ जाती है।

४) अदरक और धनिये का रस १०-१० मिलि मिलाकर पीने से फ़ौरन राहत मिलती है। पुदिने का रस ५ मिलि थोडी-थोडी देर में पीने से भी उल्टी रोग का निवारण होता है।

५) नींबू को काटकर उस पर चुटकी भर कालीमिर्च का पावडर और सेंधा नमक बुरककर आग पर सेक लें । इसे चूसने से उल्टी और पेट के विकारों में तुरंत लाभ होता है।

⚜ आज का राशिफल :-

🐏 राशि फलादेश मेष :-
कलहकारक दिन रहेगा। अस्वस्थता का अनुभव होगा। सतर्कता से हानि की कमी होगी। शत्रु शांत रहेंगे। अपमान से बचें, विवाद न करें।

🐂 राशि फलादेश वृष :-
शत्रु परास्त होंगे। पुराने मित्रों से मिलन से लाभ तथा नजदीकी व्यक्तियों से विरोध की संभावना है। अपने वालों से विरोध की संभावना है।

👫 राशि फलादेश मिथुन :-
मातृपक्ष को कष्ट, हानि, विवाद से दूर रहें। शारीरिक सुख प्राप्त होगा। धैर्य रखना ही ठीक है। पुराने मित्रों से मिलन से लाभ होगा।

🦀 राशि फलादेश कर्क :-
स्त्री पक्ष को कष्ट, शत्रु सिर उठाएंगे। कुछ लाभ-सुख का अनुभव होगा। दुर्घटना से बचना होगा। भयकारक वातावरण रहने की संभावना है।

🦁 राशि फलादेश सिंह :-
पराक्रम से हानि, पीड़ा को कम किया जा सकता है। कुसमाचार प्राप्ति की संभावना है। अस्वस्थता का अनुभव होगा।

👸🏻 राशि फलादेश कन्या :-
जायदाद संबंधी लाभ, मित्र मिलन, पराक्रम वृ‍द्धि, सुखकारक दिन रहने की संभावना है। अनजाना भय, जायदाद संबंधी लाभ का योग है।

⚖ राशि फलादेश तुला :-
अचानक संकट खड़ा होने के योग हैं। कष्ट, भय, खर्च, चिंता, शत्रु भय, संतान से कष्ट, हानि की संभावना है। कलह पर काबू पाना आवश्यक है।

🦂 राशि फलादेश वृश्चिक :-
मित्र-धनलाभ की संभावना बनती है। नेत्रों की व्याधि की तरफ ध्यान देना होगा। शत्रु शांत रहेंगे। संतान पक्ष की चिंता के योग रहेंगे।

🏹 राशि फलादेश धनु :-
विपरीत लिंगी से सुख लाभ, पत्नी को कष्ट, कुछ ‍अप्रिय समाचार मिलने के योग। कलहकार दिन रहने की संभावना है।

🐊 राशि फलादेश मकर :-
शत्रु कष्ट देंगे। आलस्य, प्रमाद का अनुभव आज का दिन रहेगा। राज्य से संकट उत्पन्न होने की संभावना है। शत्रु परास्त होंगे।

🏺 राशि फलादेश कुंभ :-
नए अनुबंध होने के आसार होंगे। उच्चातधिकारियों का साथ लाभ देगा। शत्रु परास्त होंगे। अपनी तरफ से किसी तरह के विवाद न बढ़ाने से लाभ होगा।

🐬 राशि फलादेश मीन :-
शत्रु परेशान करेंगे। रोग तथा कष्ट से परेशान होंगे। दुर्घटना, हानि से सतर्कता आवश्यक है। माता को कष्ट। दुर्घटना से बचना होगा।

☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

☯ आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |

।। 🐚 शुभम भवतु 🐚 ।।

17 January, 2017

चारधाम यात्रा के लिए एक हफ्ते में 12.48 लाख श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराकर रिकार्ड बनाया
पिछले साल एक सप्ताह में लगभग चार लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया था
अयोध्या मै रामलला का सूर्य तिलक हुआ, मस्तक पर सूरज की रोशनी चमकती रही आस्था का जनसैलाब उमडा ;
मंदिर परिसर श्रीराम के नारे के उद्घोष से गूंज उठा
अयोध्या धाम में रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध
रामनवमी मेला का 9 अप्रैल से शुभारंभ हो चुका है, 17 अप्रैल रामनवमी तक रहने वाला है।
52 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होगी
15 अप्रैल से देशभर में अधिकृत बैंक शाखाओं में एडवांस बुकिंग प्रक्रिया शुरू होगी.
आज आपका दिन कैसा रहेगा राशिफल के अनुसार ,जाने
आज चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन 04-04-24 तारीख है।