Hindi News Portal
26 April, 2025
छत्तीसगढ़

कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता के लिए 11 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि आबंटित

रायपुर, 15 मई छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में कोविड-19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक अनुदान सहायता उपलब्ध कराने के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 11 करोड़ 93 लाख रूपए की राशि का आबंटन किया गया है। अनुदान सहायता राशि भुगतान आश्रितों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से करने के निर्देश कलेक्टरों को दिये गये है। राज्य आपदा निधि से कोविड 19 से मृत व्यक्तियों के आश्रितों को आर्थिक सहायता अनुदान प्रदान करने के लिए रायपुर जिले के लिए 5 करोड़ रूपए, बलौदाबाजार को 45 लाख रुपए, गरियाबंद को 8 लाख 50 हजार रूपए, धमतरी को 50 लाख रूपए, महासमुन्द को 70 लाख, बिलासपुर को 45 लाख रूपए, मुंगेली को 9 लाख, कोरबा को 50 लाख रूपए, जांजगीर-चांपा को 30 लाख रूपए, रायगढ़ को 36 लाख 50 हजार, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को 5 लाख रूपए, कोण्डागांव को 11 लाख रूपए, कांकेर को 4 लाख 50 हजार दंतेवाड़ा को 10 लाख रूपए, सुकमा को 1 लाख 50 हजार, नारायणपुर को 1 लाख रूपए, बीजापुर को 3 लाख 50 हजार रूपए, सरगुजा को 25 लाख रूपए, सूरजपुर को 16 लाख रूपए, बलरामपुर को 5 लाख 50 हजार रूपए, कोरिया को 17 लाख रूपए, जशपुर को 6 लाख रूपए, दुर्ग एक करोड़ 50 लाख रूपए, राजनांदगांव को 1 में7 लाख रूपए, बालोद को 42 लाख 50 हजार रूपए, बेमेतरा को 13 लाख 50 हजार रूपए और कबीरधाम को 20 लाख रूपए आबंटित की गई है।

15 May, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ मै चैत्र नवरात्रि हिंदू नववर्ष पर 12 हजार से अधिक परिवारों को गृह प्रवेश का उपहार दिया
छत्तीसगढ़ के प्रधानमंत्री आवास योजना लाखों ग्रामीण परिवारों को लाभ मिला
छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब अब सस्ती मिलेगी कैबिनेट का फैसला
इससे राज्य के राजस्व को भी फायदा होगा
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, एनकाउंटर में 31 नक्सली ढेर; 2 जवान भी शहीद
प्रारंभिक रिपोर्टों में 12 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना थी
भारत का एक गांव ऐसा जहां आजादी के बाद पहली बार पीने का साफ पानी मिला, लोगों में खुशी की लहर
झारखंड की सीमा पर स्थित है और यहां लगभग 100 घर हैं।
छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के 3 लाख से अधिक नए आवासों की बनानेए जाएंगे
डबल इंजन की सरकार गरीबों को दे रही पक्के मकान का तोहफा : शिवराज सिंह चौहान